दिवंगत नेता रामविलास पासवान की पहली बरसी पर बड़े कार्यक्रम की तैयारी, पीएम मोदी को भी दिया निमंत्रण

पटना। लोजपा सांसद चिराग पासवान ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि अपने पिता और दलित नेता रामविलास पासवान की पहली बरसी पर 12 सितंबर को पटना में आयोजित कार्यक्रम के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय ग-हमंत्री अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित शीर्ष राष्ट्रीय नेताओं को न्योता दिया है। बता दें कि इस कार्यक्रम को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इसे ऐसे समय आयोजित किया जा रहा है जब चिराग पासवान अपनी राजनीतिक विरासत को लेकर लड़ाई लड़ रहे हैं।

late ramvilas paswan fir death anniversary chirag paswan invite pm modi

बातचीत के दौरान चिराग पासवान ने उन बातों को भी खारिज कर दिया है कि रामविलास पासवान की मूर्ति लगाकर उनकी पार्टी उनके पिता के दिल्ली में तीन दशक तक निवास रहे आवास को अपने नियंत्रण में रखना चाहती है। उन्होंने कहा कि विधायिका के सदस्य रहते हुए उनके पिता ने ऐसा कोई कार्य नहीं किया जिसे अतिक्रमण या कानून का उल्लंघन माना जाए।

Recommended Video

      Paswan परिवार को साथ लाने की Chirag की पहल, invitation card में छपवाया नाम | वनइंडिया हिंदी

      इसके अलावा उन्होंने कहा कि इस समय सरकार ने मुझे यहां रहने की अनुमति दी है। यह मूर्ति दिवंगत नेता के लिए पार्टी का प्रेम है और जब वैकल्पिक व्यवस्था होगी तो उसे स्थानांतिरत कर दिया जाएगा। इस मूर्ति को मेरी और से संपत्ति पर अतिक्रमण के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। चिराग पासवान ने कहा कि वह कभी ऐसा किसी कार्य का समर्थन नहीं करेंगे जो इसके खिलाफ जाए। पार्टी की योजना देश के हर जिले में उनके पिता की मूर्ति लगने की है।

      12 सितंबर के कार्यक्रम पर चिराग ने कहा कि उन्होंने मोदी और शाह से बात की है और उन्हें न्योता दिया है। वह सोनिया गांधी, राहुल गांधी और रक्षा मंत्री राजनाथ से भी इस संबंध में मिले हैं। उन्होंने बताया कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। बता दें कि नीतीश कुमार और चिराग पासवान के बीच गहरे मतभेद हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+