लैंड फॉर जॉब में लालू परिवार को मिली थोड़ी राहत, कोर्ट ने राबड़ी देवी और उनकी बेटियों को दी अंतरिम जमानत

लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। लैंड फॉर जॉब मामले में यादव परिवार को थोड़ी राहत मिलती नजर आ रही हैं। बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी और उनकी बेटी मीसा भारती जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में सुनवाई के लिए राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचीं थी।

दिल्ली की अदालत ने शुक्रवार को भूमि घोटाले में बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी उनकी बेटियां मीसा भारती और हेमा यादव को सुनवाई की अगली तारीख तक अंतरिम जमानत दे दी है।

Rabri devi

इससे पहले लालू प्रसाद यादव के वकील राजद सांसद और राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष की बेटी मीसा भारती के आवास पर भी पहुंचे थे।

एक पीएमएलए अदालत ने पहले अमित कत्याल, राबड़ी देवी, मीसा भारती, हेमा यादव और हृदयानंद चौधरी के खिलाफ कथित 'नौकरी के लिए भूमि घोटाले' में आगे की सुनवाई के लिए 9 फरवरी, 2024 को उपस्थित होने के लिए नोटिस जारी किया था।
यह भी देखें: Land for Job Scam: ईडी ने तेजस्वी यादव से की 8 घंटे तक पूछताछ, पिता लालू यादव से हो चुके सवाल-जवाब

ईडी ने 1 जनवरी, 2024 को अमित कत्याल, राबड़ी देवी, मीशा भारती, हेमा यादव, हृदयानंद चौधरी और दो कंपनियों, ए के इंफोसिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड, ए बी एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत कथित घोटाले में विशेष न्यायालय (पीएमएलए), नई दिल्ली के समक्ष अभियोजन शिकायत (पीसी) दर्ज की थी।

प्रमुख एजेंसी ने नौकरी के बदले जमीन घोटाले से संबंधित सीबीआई द्वारा दर्ज की गई एक एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की, जिसमें आरोप लगाया गया कि तत्कालीन रेल मंत्री लालू यादव ने 2004-2009 की अवधि के दौरान भारतीय रेलवे में ग्रुप डी के पदों पर नियुक्ति के लिए भ्रष्टाचार में लिप्त थे।
यह भी देखें: Bihar News: 'महागठबंधन और इंडिया ब्लॉक का गणित बिगड़ चुका है': नीतीश के जाने पर और क्या बोले लालू के करीबी?

एफआईआर के अनुसार उम्मीदवारों को भारतीय रेलवे में नौकरी के बदले में रिश्वत के रूप में भूमि हस्तांतरित करने के लिए कहा गया था। सीबीआई ने आरोप पत्र भी दाखिल कर दिया है।
यह भी देखें: Lok Sabha election: नीतीश की पलटी से क्या होगा NDA को बिहार में नुकसान? सर्वे में मिलीं सिर्फ़ इतनी सीटें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+