Lok Sabha election: नीतीश की पलटी से क्या होगा NDA को बिहार में नुकसान? सर्वे में मिलीं सिर्फ़ इतनी सीटें

Lok Sabha Election Survey 2024: बिहार में नीतीश कुमार की पलटी के बाद भाजपा के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को बिहार लोकसभा चुनाव में नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। इंडिया टूडे के सर्वे मूड ऑफ द नेशन में चौकाने वाले खुलासे हुए हैं।

सर्वे में 'इंडिया गठबंधन' (कांग्रेस, लालू प्रसाद यादव की राजद और वामपंथी दल) की सीटें बढ़ने की उम्मीद है। सर्वे के मुताबिक बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से 'इंडिया गठबंधन' को 8 सीटों पर जीत मिल सकती है।

Lok Sabha Election Survey After Nitish Kumar Joins BJP NDA May Win Only These Seats in Bihar News in Hindi

'मूड ऑफ द नेशन' का फरवरी 2024 संस्करण बिहार की सभी लोकसभा सीटों पर 35 हज़ार 801 मतदाताओं के सर्वेक्षण पर आधारित है। 15 दिसंबर, 2023 और 28 जनवरी, 2024 के बीच यह सर्वे करवया गया था।

बिहार में हुए सत्ता परिवर्तन के बाद इस सर्वे रिपोर्ट ने सियासी गलियारे में एक और बहस छड़े दी है कि एनडीए में नीतीश कुमार के आने से 40 सीटों पर जीत का दावा किया जा रहा था। यहां तो सर्वे में 32 सीटों पर ही जीत मिल रही है। पिछली बार के मुकाबले 7 सीटें और कम ही हो गई हैं।

आपको बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा, जदयू और अविभाजित लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने मिलकर एक साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ा और 40 में से 39 सीटें जीतीं। बीजेपी ने 17, जदयू ने 16 और एलजेपी ने 6 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

विपक्ष को करारा झटका लगा था। कांग्रेस ने सिर्फ एक सीट जीती थी, जबकि राजद का खाता भी नहीं खुल पाया था। वोट शेयर की बात करें तो 2019 के लोकसभा चुनावों में एनडीए को 53 प्रतिशत मत मिले थे। इस बार मामूली गिरावट के साथ 52 प्रतिशत होने की संभावना है।

विपक्षी गुट को 2019 के मुकाबले इस बार फ़ायदा पहुंचने की उम्मीद है। पिछली बार 31 प्रतिशत मत मिले थे, इस बार 7 फीसदी बढोत्तरी के साथ 38 फिसदी वोट मिलने की उम्मीद है। वहीं पिछली बार अन्य को 16 फिसदी वोट थे, इस बार उन्हें 6 फिसदी वोट कम मिलते हुए 10 फिसदी वोट मिलने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+