Land For Job Case: ईडी के सामने पेश हुईं राबड़ी देवी, घंटों तक चली पूछताछ
लैंड फॉर जॉब केस में राबड़ी देवी आज ईडी अधिकारियों के सामने पेश हुईं। इस दौरान उनसे घंटों तक पूछताछ चली।

Land For Job Case: नौकरी के लिए जमीन (लैंड फोर जॉब) मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से गुरुवार को लंबी पूछताछ की। राबड़ी देवी सुबह में ही ईडी के ऑफिस पहुंच गई थीं। लंच के बाद वे ईडी की जांच में शामिल हुईं। ईडी अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की। उन्होंने ईडी अधिकारियों के सवालों का जवाब दिया।
वहीं, इस मामले में इससे पहले सीबीआई ने पूछताछ की थी। तेजस्वी यादव और मीसा भारती से भी सीबीआई ने पूछताछ की थी। लालू यादव पर रेल मंत्री रहते हुए भारतीय रेलवे में नौकरी के बदले जमीन लेने के आरोप हैं। लैंड फॉर जॉब के इस मामले में सीबीआई ने बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से सात घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। इस मामले में लालू की बेटी का नाम भी केंद्रीय एजेंसियों की रडार पर है।
इस पूछताछ पर राबड़ी देवी ने कहा कि हमें अदालत पर पूरा भरोसा है। हम अदालतों का पालन कर रहे हैं। अदालत जो भी कहेगी हम करेंगे। हमें अदालत पर पूरा भरोसा है। बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय का आरोप है कि राजद नेता और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 150 करोड़ रुपये का घर केवल चार लाख रुपये में खरीदा।
Recommended Video

आरोप है कि उनके परिवार ने रेलवे में नौकरी के बदले धांधली की। उन्होंने लोगों से जमीन ली और उसके बदले में कई लोगों को नौकरी दी गई। इसी घोटाले को लैंड फॉर जॉब घोटाला कहा गया। बाद में सीबीआई ने इस केस का जिम्मा संभाला और पिछले साल चार्जशीट दाखिल की। सीबीआई की जांच में भी ये बात सामने आई कि भर्ती प्रक्रिया का उल्लंघन करते हुए कई लोगों को नौकरी दी गई थी।
हाल ही में सीबीआई ने बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को पूछताछ के लिए बुलाया था। इसके बाद उनसे 9 घंटे तक सवाल-जवाब किए गए। एजेंसी ने जितने भी सवाल पूछे, उनको बकायदा रिकॉर्ड भी किया गया। जिसे कोर्ट में सबूत के तौर पर पेश किए जाएंगे। सीबीआई ने मेसर्स एके इंफोसिस्टम प्राइवेट लिमिटेड और मेसर्स एबी एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड को लेकर भी तेजस्वी से कई सवाल पूछे।
यह भी पढ़ें- Politics On Violence: भाजपा के लोग दंगा करवाते हैं, वे चाहते हैं कि दंगा हो- राबड़ी देवी












Click it and Unblock the Notifications