Politics On Violence: भाजपा के लोग दंगा करवाते हैं, वे चाहते हैं कि दंगा हो- राबड़ी देवी
Bihar Politics: सासाराम और नालंदा हिंसा के बाद बिहार में सियासी पारा चढ़ चुका है। हिंसा को लेकर विपक्षी दल महागठबंधन पर हमलावर है। सत्ता पक्ष के नेता भाजपा पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं।

Bihar Politics: सासाराम और नालंदा हिंसा मामले में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के लोग दंगा करवाते हैं, वे चाहते हैं कि दंगा हो। सरकार जांच कराएगी, जिसके बाद सच सामने आएगा। दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
नालंदा और रोहतास में हिंसा की घटनाओं पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि हम देख रहे हैं कि बिहार को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। बिहार में दंगे भड़काने की यह पूरी तरह से सुनियोजित साजिश है. मैंने सीएम और डीजीपी से मुलाकात कर अपनी बात रखी।
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि जो लोग इसमें शामिल हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। पहले बिहार को तमिलनाडु के लोगों से लड़ाने की कोशिश की गई और अब ये दंगे। हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे, सरकार सख्त कार्रवाई करेगी।
AIMIM प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान हिंसा मामले में महागठबंधन और भाजपा दोनों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जानबूझ कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। मुद्दों को हल करने की बजाय, मामले को तूल दिया जा रहा है। भाजपा और महागठबंधन को ऐसा करने से फायदा मिल रहा है।
Recommended Video
अख्तरुल ईमान ने कहा कि सांप्रदायिक शक्तियां समझ रही है कि मुसलमानों को टारगेट करने से उनका वोट बैंक बढ़ेगा। महागठबंधन के नेता सोच रहे हैं कि इस तरह की घटना से मुसलमान डरे सहमे रहेंगे, कोई विकल्प नहीं होने की वजह से मुसलमानों का वोट महागठबंधन के पास ही रहेगा। अख्तरुल इमान ने कहा कि NDA और महागठबंधन माइनॉरिटी वोट बैंक के साथ सियासी खेल खेल रही है।
केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने हिंसा मामले में नीतीश सरकार पर तीख हमला बोलते हुए कहा कि बंगाल की तर्ज़ पर बिहार चल रहा है। सीएम को अपने पद से इस्तीफ़ा दे देना चाहिए। उनहोंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार कह दें कि वह सिर्फ मुसलमानों के मुख्यमंत्री हैं। सीएम यह भी कहे दें कि हिंदू नालंदा और सासाराम छोड़ दें।
जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में बीजेपी धार्मिक उन्माद फैलाना चाहती है। नीतीश कुमार के रहते प्रदेश में सांप्रदायिक माहौल बन्ने नहीं दिया जाएगा। वहीं आम आदमी का कहना है कि वोट बैंक के लिए ही सभी पार्टी सियासत करती है। जनता के हित में नहीं सभी कुर्सी की लालच में सियासी रोटी सेकते हैं।
ये भी पढ़ें: Caste Census In Bihar: कोड के ज़रिए होगी जातियों की पहचान, जानिए क्या है सरकार का प्लान?
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications