बिहार में अपराध बढ़े, यहां हर 4 घंटे पर बलात्कार और हर 5 घंटे में एक हत्या हो रही है: तेजस्वी यादव

पटना। बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के अगुआ व लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने आज मौजूदा राज्य सरकार पर करारा हमला बोला। तेजस्वी ने कहा कि, ''जब बीजेपी को नीतीश जी ने चोर दरवाजे से जनादेश का अपमान करके सरकार में लाने का काम किया, उसके बाद से 2020 तक बिहार में राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों में लगातार वृद्धि हुई है।''

हर 5 घंटे पर किसी न किसी की हत्या हो रही

हर 5 घंटे पर किसी न किसी की हत्या हो रही

तेजस्वी यादव ने कहा कि, ''एनसीआरबी के रिकॉर्ड कहते हैं कि अब बिहार में हर चार घंटे पर बलात्कार की वारदात होती है और हर 5 घंटे पर किसी न किसी की हत्या भी कर दी जाती है। यह राज्य अब आए रोज अपराध झेल रहा है।'
इससे पहले लालू के छोटे बेटे ने कहा था कि, सूबे में दलितों पर अत्याचार किए जा रहे हैं। लोग मारे जा रहे हैं।

बिहार में 10 लाख रोजगार देंगे

बिहार में 10 लाख रोजगार देंगे

तेजस्वी ने नीतीश सरकार को निशाने पर लेते हुए हाल ही यह भी कहा था कि, हमारी सरकार आई तो बिहार में 10 लाख रोजगार देंगे। तब तेजस्वी के जवाब में नीतीश बोले कि- अनुसूचित जाति अधिनियम को देखकर मैंने तय किया है कि अगर इस समाज के लोगों को जान का नुकसान होता है तो उनके लिए नौकरी का प्रावधान किया जाएगा। नीतीश ने कहा था कि, अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों का ये लोग वोट ले लेते हैं, लेकिन भागलपुर दंगे के पीड़ितों को पेंशन का प्रावधान हमने ही किया।

सुशासन का मुखौटा नोच देंगे

सुशासन का मुखौटा नोच देंगे

तेजस्वी यादव ने ट्वीट करके यह भी कहा कि नीतीश जी भूतकाल का रोना-पीटना बंद करें। मैं चुनौती दे रहा हूं कि आप 15 साल की अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश करें। अब यह भी बताएं कि बिहार राष्ट्रीय औसत और अन्य राज्यों की तुलना में कहां खड़ा है। तेजस्वी ने कहा कि हम आपके सुशासन का मुखौटा नोच देंगे और इसे हर कोई देख सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+