'30 या 31 अगस्त को मुंबई-महाराष्ट्र में गैर BJP दलों की बैठक, तय होगी आगे की रणनीति', लालू यादव का ऐलान

Lok Sabha Elections 2024: बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी बिल्कुल व्याकुल हैं। बिना जनता के आशीर्वाद के कह रहे हैं कि फिर हम ही फहराएंगे।

Lok Sabha Elections 2024:आरजेडी सुप्रीमो और बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव (Lalu Prasad Yadav) अपनी पत्नी राबड़ी देवी के साथ सोमवार को अपने पैतृक आवास गोपालगंज पहुंचे। यहां लालू यादव ने मीडिया से मुखातिब होकर कहा कि 'बीजेपी को हटाओ देश बचाओ' संकल्प में लोकतंत्र में विश्वास रखने वाली लगभग 18-19 समान विचारधारा वाली पार्टियां एक साथ काम कर रही हैं।

लालू यादव ने यह भी कहा कि पटना से बेंगलुरु तक बैठकें आयोजित की गई हैं और हमने गठबंधन का नाम 'इंडिया' रखने का फैसला किया। हमारी 30 या 31 अगस्त को मुंबई, महाराष्ट्र में एक और बैठक होगी, जहां सभी दल तय करेंगे कि आगे क्या करना है। सब लोग मिलकर 2024 में चुनाव जीतने के लिए जुटे हैं। पीएम मोदी को बताया व्याकुल...

Lalu Prasad Yadav

लालू यादव ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी व्याकुल हैं। ऐसा प्रधानमंत्री हमने कभी नहीं देखा था। लाल किला पर झंडा फहरा रहे हैं और बिना जनता के आशीर्वाद के कह रहे हैं कि फिर हम ही फहराएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+