बिहारः लालू यादव के समधी चंद्रिका राय कोरोना पॉजिटिव, एम्स में हुए भर्ती
पटना। बिहार में कोरोना का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रहा है। आम लोगों के साथ-साथ खास लोग भी इसके चपेट में आ रहे हैं। इसी कड़ी में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के समधी चंद्रिका राय भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें पटना एम्स में भर्ती किया जा रहा है, जहां उनकी हालत स्थित बताई जा रही है। बता दें कि चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या राय की शादी लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव से हुई थी। हालांकि दोनों ही परिवारों के बीच रिश्ते ठीक नहीं हैं और लालू के बेटे और बहू के बीच तलाक का मामला कोर्ट में लंबित है।

एम्स में कोरोना के नोडल पदाधिकारी डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि वे बुधवार को ही भर्ती हुए हैं और उनकी स्थिति फिलहाल ठीक है। गैरतलब है कि चंद्रिका राय के सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू में जाने की भी अटकलें लगाई जा रही हैं। सूत्रों के मुताबिक सितंबर में राजद छोड़ जेडीयू ज्वॉइन कर लेंगे। बता दें कि बीते फरवरी में ही उन्होंने राजद छोड़ने का ऐलान कर दिया था।
बता दें कि बिहार में गुरुवार को 2082 नए करोना संक्रमित मामले सामने आए। इनमें 29 जुलाई को 1445 और 28 जुलाई व इससे पहले 637 नए संक्रमित शामिल हैं। जबकि 12 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 48,001 और मृतकों की संख्या 285 हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications