लालू ने किया था चारा घोटाला, अब उनके बेटे कर रहे मिट्टी का घोटाला?

चारा घोटाला किसे नहीं याद? अब बिहार में विपक्षी पार्टी भाजपा ने आरोप लगाया है कि लालू के बेटे मिट्टी घोटाले में शामिल हैं।

पटना। बिहार की राजधानी पटना के सरहदी इलाके में 30 करोड़ रुपए की 2 एकड़ जमीन लालू यादव के परिजनों ने खरीदी है, जिनकी पार्टी राज्य सरकार के गठबंधन में शामिल है।

ये है विपक्ष का आरोप

ये है विपक्ष का आरोप

विपक्ष का आरोप है कि इस जमीन के जरिए यादव परिवार ने काफी घोटाले किए हैं। राज्य में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने कहा कि दस्तावेज इस बात का खुलासा कर रहे हैं कि किस तरह अवैध रूप से ट्रांसफर की गई है। आरोप है कि सौदर्यीकरण के नाम पर पटना स्थित संजय गांधी जैविक उद्यान में लालू प्रसाद यादव के शॉपिंग मॉल से निकल रही मिट्टी को खपाने के लिए उद्यान ने 90 लाख रूपये में ये मिट्टी

सुशील मोदी ने कहा...

सुशील मोदी ने कहा...

भाजपा नेता ने आरोप लगाया है लालू जब रेल मंत्री थे तो रेलवे के दो होटल बनाने का ठेका हर्ष कोचर को देने के लिए उन्हें पटना में यह जमीन मिली थी। जहां बिहार का सबसे बड़ा मॉल बनाया जा रहा है। इस मॉल की मालिक डिलाइट मार्केटिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड है जिसमें लालू, उनके दोनों बेटे तेज प्रताप , तेजस्वी और बेटी चंदा यादव निदेशक है। ऐसे में इस मॉल का मालिक लालू का परिवार ही है। मोदी ने यह दावा भी किया है कि लालू की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के सुरसंड से विधायक सैयद अबु दौजाना की कंपनी मेरेडियन कंस्ट्रक्शन इस मॉल को बनवा रही है।

तेज प्रताप ने कहा करुंगा मानहानि का मुकदमा

तेज प्रताप ने कहा करुंगा मानहानि का मुकदमा

हालांकि मोदी के यह आरोप लगाने के बाद तेजप्रताप ने ट्वीट कर उन पर मानहानि का मुकदमा करने की बात कही है। तेज प्रताप ने लिखा है 'सुशील मोदी के विरुद्ध मानहानि का केस करूँगा। मेरी एवं परिवार की छवि धूमिल करने के लिए यह मनगढ़ंत आरोप एवं षढ़यंत्र रचा है।' लिखा है कि विभाग इसके मनगढ़ंत आरोपो का जवाब देने में सक्षम है।अनगर्ल एवं तथ्यहीन आरोप लगाना इनकी आदत है।अब इनकी झूठ व गुमराह करने की राजनीति नही चलेगी।'

लेकिन उद्यान निदेशक ने किया बचाव

लेकिन उद्यान निदेशक ने किया बचाव

हालांकि मोदी, तेज प्रताप की ओर से मानहानि की बात कहे जाने के बाद भी अपनी बात पर कायम हैं। उन्होंने कहा कि वो मानहानि के मुकदमों से नहीं डरते। दूसरी ओर उद्यान के निदेशक नंदकिशोर ने कहा कि पूरी परियोजना 90 लाख की है। मिट्टी जो खरीदी भी गई है वो सिर्फ 17 लाख की है और वो भी तेज प्रताप के मॉल से नहीं ली गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+