लालू यादव ने नीतीश कुमार पर ली चुटकी, कहा- हम तुम्हें क्या गोली मारेंगे तुम खुद मर जाओगे
मुंगेर। बिहार के मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में अब राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी कूद पड़े हैं। करीब 6 बाद चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने नीतीश सरकार पर जमकर भड़ास निकाली। संबोधन की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि मैं जनता को प्रणाम करने आया हूं। ये लड़ाई और जनता के बीच में है। लोक शाही के सामने कोई टीका नहीं है।
Recommended Video

इसके अलावा उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने कचूमर निकाल दिया है हम विसर्जन कर देंगे। लालू प्रसाद ने कहा कि नीतीश कुमार की हमने कई बार मदद की लेकिन नीतीश किसी के नहीं है। नीतीश कुमार पलटू राम हैं। लालू ने कहा कि नीतीश कह रहे हैं कि लालू डजान से मरवा देगा। लालू यादव का यही काम है क्या। नीतीश डर गए हैं। लालू ने अपने अंदाज में कहा कि लागल लागल झुलनिया में धक्का।
तारापुर की चुनावी सभा में पहुंचे लालू प्रासद यादव ने कहा कि लाल कपड़ा देख जैसा सांड भड़कता है वैसे ही जनता देख नीतीश भड़कते हैं। हमने आडवाणी को गिरफ्तार किया, हमने कभी सांप्रदायिकता से समझौता नहीं किया। लालू प्रसाद ने कहा कि नीतीश कुमार RSS की गोद में खेल रहे हैं। आज देश में कुछ नहीं मिल रहा है रेल बेच दिया है। जब हम रेल मंत्री थे तो रेलवे को फायदा में लाया लेकिन आज रेलवे का क्या हाल है।
इसके अलावा लालू प्रसाद यादव ने कहा कि जदयू का उम्मीदवार बम चलाता है अगर किसी राजद समर्थक को किसी ने धमकाया ठीक नहीं होगा। लालू ने नीतीश कुमार पर चुटकी लेते हुए कहा कि नीतीश कहते हैं लालू गोली मरवा देंगे अरे हम क्या मारेंगे, तुम खुद ही मर जाओगे। वहीं शराबबंदी को लेकर कहा कि बिहार में चूहा शराब पी लेता है। लालू प्रसाद यादव ने कहा कि नीतीश बोलते थे कि मिट्टी में मिल जाऊंगा लेकिन भाजपा के साथ नहीं जाऊंगा। ये सरकार का हाल है कि कोई इधर खींच रहा है कोई उधर। सरकार का हाल बेहाल है। हमें जातिगत जनगणना की लड़ाई छेड़नी है। जानवर का जनगणना कराते हो तो आम लोगों का जनगणना क्यों नहीं करवाते हो।












Click it and Unblock the Notifications