लालू-शहाबुद्दीन का टेप सामने आने के बाद BJP ने नीतीश पर बोला हमला, कहा- करेंगे कार्रवाई?
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने दिल्ली में एक प्रेस वार्ता में बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर जुबानी हमला किया।
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और बाहुबली नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन की बातचीत का कथित टेप सामने आने के बाद बिहार में सत्ताधारी दलों के महागठबंधन पर आफत आ गई है।

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने इसे देश में आपराधिक-राजनीतिक नेक्सस का सबसे खराब प्रकार बताया है। रविशंकर ने कहा कि शहाबुद्दीन देश में आपराधिक-राजनीतिक गठजोड़ का सबसे खराब स्वरूप का प्रतिनिधित्व करता है।
दिल्ली में एक प्रेसवार्ता के दौरान रविशंकर प्रसाद ने कहा कि शाहबुद्दीन जैसा एक अपराधी प्रशासन चला रहा है और लालू प्रसाद उसमें सहायता कर रहे हैं।
मैं पूछना चाहता हूं...
रविशंकर ने कहा 'मैं नीतीश कुमार को भाजपा की तरफ से पूछना चाहता हूं - क्या वह लालू के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही करेंगे?' बता दें कि शनिवार को ही शुरु हुए एक नए अंग्रेजी चैनल रिपब्लिक टीवी ने लालू और शहाबुद्दीन की बातचीत का टेप जारी किया था, जिसमें दोनों की बातचीत सामने आए थे।
रविशंकर ने इसी टेप का जिक्र करते हुए कहा कि 'नीतीश जी, हम यह जानना चाहते हैं कि आप इस पर क्या कहेंगे कि आपके गठबंधन के वरिष्ठ नेता फोन पर एक कुख्यात आपराधी से बात कर रहे हैं, जो जेल में है। जो कि एक अपराध है?'
तिहाड़ में है शहाबु्द्दीन
गौरतलब है कि शहाबुद्दीन वर्तमान में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। 10 से अधिक मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद उसे उम्र कैद की सजा दे दी गई है।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शहाबुद्दीन को इस साल फरवरी में तिहाड़ स्थानांतरित कर दिया गया था। पिछले साल सितंबर में जेल से बाहर आने के बाद, शहाबुद्दीन ने लालू प्रसाद को अपना नेता और नीतीश कुमार को 'परिस्थिति का मुख्यमंत्री' बताया था।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications