बीजेपी सांसद हेमा मालिनी से बोले लालू प्रसाद- प्यार दो, प्यार लो...
अभिनेत्री हेमा मालिनी पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची थीं। यह कार्यक्रम लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार ने आयोजित किया था।
पटना। आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने बुधवार को एक बार फिर बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी की तारीफों के पुल बांधे। उन्होंने कहा कि वे दोनों तो पहले से ही सुर्खियों में हैं।

अभिनेत्री हेमा मालिनी पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची थीं। यह कार्यक्रम लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार ने आयोजित किया था। हेमा मालिनी ने कार्यक्रम के बाद ट्वीट करके लालू प्रसाद यादव को धन्यवाद दिया तो जवाब में लालू ने भी चुटीली टिप्पणी की।
लालू ने ट्वीट करके की टिप्पणी
लालू प्रसाद ने ट्वीट में लिखा, 'ये आपका बड़प्पन है कि आपने हमारा न्यौता स्वीकार किया। बाकी हम दोनों तो सुर्खियों में शुरू से ही हैं। प्यार दो, प्यार लो...छोटा सा जीवन है।'

लालू बोले- बहुत प्यार करते हैं
कार्यक्रम के दौरान लालू प्रसाद ने बीजेपी सांसद की जमकर तारीफ की थी और कहा कि वह हेमा मालिनी से बहुत प्यार करते हैं। इसी वजह से अपनी बेटी का नाम भी हेमा रखा है।
बता दें कि लालू प्रसाद ने एक बार यह भी कहा था कि बिहार की सड़कों को हेमा मालिनी के गालों की तरह बना देंगे।












Click it and Unblock the Notifications