'अब मैं पूरी तरह फिट हूं, अब मोदी जी को फिट करना है', विपक्ष की बैठक खत्म होते ही लालू यादव ने दिखाए तेवर
पटना में गैर बीजेपी दलों की महाबैठक में लालू प्रसाद यादव ने बीजेपी और पीएम मोदी को जमकर घेरा। कहा कि इस बार बीजेपी का हारना तय है।
मिशन 2024 की लड़ाई को लेकर विपक्ष एकजुट होकर चढ़ाई करने की तैयारी में है। इसी कड़ी में शुक्रवार को बिहार के पटना में गैर बीजेपी दलों की महाबैठक हुई। इसमें सभी ने बीजेपी सरकार को गिराने की बात कही। बैठक के खत्म होते ही बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने तेवर दिखाए।
उन्होंने कहा कि हम पूरी तरह से ठीक हो गए हैं। अब बढ़िया तरीके से नरेंद्र मोदी फिट कर देना है। बीजेपी को ठीक कर देना है। आज देश भर के नेताओं की बैठक हुई है। सभी ने अपने इरादे रखे हैं। लालू ने यह भी बताया कि अगली बैठक शिमला होगी। जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। एक होकर लड़ना है।

'हनुमान जी अब हमारे साथ हैं'
लालू प्रसाद यादव ने आगे कहा कि अमेरिका में चंदन की लकड़ी बांट रहे हैं पीएम मोदी। देश टूट के कगार पर है। वहीं, लालू ने बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी का भी जिक्र किया। कहा कि भिंडी, आटा, चावल दाल के भाव आसमान छू रहे हैं। बेरोजगारी की हड़बड़ाहट है।
लालू ने यह भी कहा कि कर्नाटक में इन्हें(बीजेपी) हनुमान जी ने गदा मारी है। हनुमान जी अब हम लोगों के साथ हो गए हैं। इस बार तय है कि बहुत बुरा हाल होने वाला है, नरेंद्र मोदी और बीजेपी का। लालू यादव ने राहुल की भारत दर्शन यात्रा की भी काफी तारीफ की। राहुल ने लोकसभा में भी अच्छा काम किया है।
पीएम मोदी दाढ़ी पर ली लालू ने चुटकी
वहीं, बैठक में लालू ने पीएम मोदी की दाढ़ी पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि पता नहीं क्यों नरेंद्र मोदी जी पूरी दाढ़ी साफ नहीं करते हैं? इस बार नीतीश कुमार जी ने बीड़ा उठाया है कि छोटी-छोटी करवानी है। लालू ने इस दौरान राहुल गांधी की दाढ़ी पर भी कहा कि राहुल जी अब न दाढ़ी बढ़ाइएगा।












Click it and Unblock the Notifications