'मुंबई में नरेंद्र मोदी की गर्दन पर चढ़ने जा रहे हम लोग', लालू यादव का PM पर जोरदार हमला

Lalu Yadav on Narendra Modi: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में 31 अगस्त को होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले जुबानी जंग तेज हो गई है। एनडीए जहां इस बैठक को महज दिखावा बोल रही है तो वहीं इंडिया गठबंधन की तरफ से भी जुबानी हमले तेज हो रहे हैं। इसी क्रम में आज राजद सुप्रीम लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उनके बेटे और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद थे।

मुंबई में नरेंद्र मोदी की गर्दन पर चढ़ने जा रहे हमलोग: लालू यादव
राजद सुप्रीमो लालू यादव ने कहा कि मुंबई में हम लोग नरेंद्र मोदी की गर्दन पर चढ़ने जा रहे हैं। नरेंद्र मोदी की गर्दन को एक दम कस कर पकड़े हुए हैं हम लोग। इस बार इन्हें किसी भी हालत में हटाना है।

Lalu Yadav attacks on pm narendra modi

जाति जनगणना पर केंद्र के रूख पर तेजस्वी यादव का हमला
वहीं जाति जनगणना पर केंद्र की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि जहां तक हलफनामे की बात है तो भाजपा के लोगों का असली चेहरा उजागर हो गया है। रातों-रात हलफनामा बदल दिया गया, इससे पता चलता है कि भाजपा डरी हुई है। वे कभी भी जाति-आधारित गणना नहीं चाहते थे। भाजपा किससे डरती है? क्यों हलफनामा दाखिल किया गया?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+