लालू प्रसाद यादव का बड़ा बयान, कहा- उपचुनाव के बाद गिरा देंगे नीतीश सरकार

पटना, 29 अक्टूबर: बिहार के तारापुर और कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्रों में उप चुनाव के लिए मतदान शनिवार को होगा। इससे पहले आरजेडी चीफ लालू यादव की ओर से बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि, इस उपचुनाव में वे दोनों सीटें जीत रहे है, इसके बाद वे नीतीश कुमार की सरकार को गिरा देंगे। प्रदेश में सरकार गिराने का फॉर्मूला भी तैयार कर लिया गया है। लालू लगातार नीतीश कुमार पर निशाना साध रहे हैं।

'बिहार की नीतीश सरकार को गिरा दिया जाएगा'

'बिहार की नीतीश सरकार को गिरा दिया जाएगा'

न्यूज 18 की खबर के मुताबिक, एक इंटरव्यू में लालू यादव ने कहा कि, तारापुर और कुशेश्वरस्थान विधानसभा उपचुनाव जीतने के बाद बिहार की नीतीश सरकार को गिरा दिया जाएगा। प्रदेश में सरकार गिराने का फॉर्मूला भी तैयार कर लिया गया है। चुनाव परिणाम आते ही सरकार में भगदड़ मचा दिया जाएगा। जब लालू से सरकार गिराने का फॉर्मूला पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ये बाते टीवी पर नहीं बताई जाती।

नीतीश कुमार फ्रस्टेशन में चले गये हैं: लालू

नीतीश कुमार फ्रस्टेशन में चले गये हैं: लालू

लालू यादव ने आगे कहा कि, आरजेडी तारापुर और कुशेश्वरस्थान सीटों पर जीत हासिल करेगी। नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा कि, नीतीश कुमार फ्रस्टेशन में चले गये हैं इसलिए कुछ-कुछ बोल रहे हैं। जेडीयू थेथरई कर रही है और इससे जीत नहीं मिलती है। कांग्रेस से गठबंधन टूटने के सवाल पर लालू यादव ने कहा कि गठबंधन टूटने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। कांग्रेस ने कुशेश्वरस्थान से अशोक राम के बेटे को टिकट दे दिया जो जीत नहीं सकते हैं। बीजेपी को आरजेडी ही हरा सकती है।

इन दो सीटों पर कल होगा मदतान

इन दो सीटों पर कल होगा मदतान

बता दें कि, तारापुर में जदयू ने राजीव कुमार सिंह, राजद ने अरुण कुमार, कांग्रेस ने राजेश मिश्रा को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं कुशेश्वरस्थान में जदयू ने दिवंगत विधायक शशि भूषण हजारी के बेटे अमन भूषण हजारी को, आरजेडी ने मुसहर समुदाय से गणेश भारती को, कांग्रेस ने अतिरेक कुमार को और लोक जनशक्ति पार्टी चिराग गुट ने अंजु देवी को अपना उम्मीदवार बनाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+