Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'इंदिरा गांधी ने हमें जेल में डाला, लेकिन कभी दुर्व्यवहार नहीं क‍िया', लालू यादव को आई काले दिनों की याद

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने शनिवार को आपातकाल के काले दिनों को याद क‍िया। साथ ही कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने कई नेताओं को सलाखों के पीछे डाल दिया था, लेकिन उन्होंने कभी उनके साथ दुर्व्यवहार नहीं किया।

एक्स पर शेयर की गई पोस्ट में आरजेडी प्रमुख ने अपने और पत्रकार नलिन वर्मा द्वारा लिखा गया एक लेख '1975 में संघ की चुप्पी' शेयर किया। लेख में उन्होंने बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर हमला कि‍या। साथ ही कहा कि भले ही 1975 हमारे लोकतंत्र पर एक दाग है, लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि 2024 में कौन विपक्ष का सम्मान नहीं करता।

Lalu Prasad Yadav

'15 महीने से ज्‍यादा जेल में रहा'
लालू ने एक्स पर लिखा क‍ि मैं उस संचालन समिति का संयोजक था, जिसे जयप्रकाश नारायण ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल की ज्यादतियों के खिलाफ आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए गठित किया था। मैं सुरक्षा रखरखाव अधिनियम (मीसा) के तहत 15 महीने से अधिक समय तक जेल में रहा। मेरे सहकर्मी और मैं आज आपातकाल के बारे में बोलने वाले बीजेपी के कई मंत्रियों को नहीं जानते थे। हमने मोदी, जेपी नड्डा और प्रधानमंत्री के कुछ अन्य मंत्रिमंडलीय सहयोगियों के बारे में नहीं सुना था जो आज हमें स्वतंत्रता के मूल्य पर व्याख्यान देते हैं।"

'इंदिरा ने कभी दुर्व्यवहार नहीं किया'
आरजेडी नेता यह भी कहा क‍ि इंदिरा गांधी ने हममें से कई लोगों को सलाखों के पीछे डाला, लेकिन उन्होंने कभी हमारे साथ दुर्व्यवहार नहीं किया। न तो उन्होंने और न ही उनके मंत्रियों ने हमें "राष्ट्र-विरोधी" या "देशद्रोही" कहा। उन्होंने कभी भी उपद्रवियों को हमारे संविधान के निर्माता बाबासाहेब अंबेडकर की स्मृति को अपवित्र करने की अनुमति नहीं दी। 1975 हमारे लोकतंत्र पर एक दाग है, लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि 2024 में कौन विपक्ष का सम्मान नहीं करता है।

25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 21 महीने का आपातकाल लगाया था। इस साल आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ है, जिसे भारत के राजनीतिक इतिहास में सबसे विवादास्पद अवधियों में से एक माना जाता है। इससे पहले गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद की संयुक्त बैठक को संबोधित किया और 'आपातकाल' लगाए जाने की आलोचना की। उन्होंने कहा क‍ि आपातकाल संविधान पर सीधे हमले का सबसे बड़ा और काला अध्याय था। आपातकाल के दौरान पूरा देश अराजकता में डूब गया था, लेकिन राष्ट्र ऐसी असंवैधानिक शक्तियों के खिलाफ विजयी रहा।"

खड़गे ने PM मोदी को घेरा
राष्ट्रपति की टिप्पणी पर इंड‍िया ब्लॉक के नेताओं की ओर से प्रतिक्रियाएं शुरू हो गई हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति से झूठ से भरा भाषण दिलवाकर सस्ती वाहवाही बटोरने की कोशिश कर रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+