मव्वाली हैं भाजपा के नेता, जाने क्या-क्या गुल खिलाते होंगे: लालू यादव

भाजपा के विधान परिषद के सदस्य लालबाबू प्रसाद पर एक महिला एमएलसी ने दुर्व्यवहार और अभद्रता का आरोप लगाया था, जिसके बाद एमएलसी के पति ने उन्हें पीटा था।

पटना। सदन में महिला एमएलसी से दुर्व्यहवार के आरोपी भाजपा एमएलसी लालबाबू प्रसाद गुप्ता को निशाना बनाते हुए लालू प्रसाद यादव ने कहा कि भाजपा नेता बेशर्म हैं। लालू प्रसाद यादव के शुक्रवार दोपहर किए गए ट्वीट में कहा गया "भाजपाई इतने मव्वाली है कि सदन में भी महिला जनप्रतिनिधियों को छेड़ने से परेहज नहीं करते। कल्पना करों, बाहर क्या गुल खिलाते होंगे? बेशर्म" फिर एक और ट्वीट में उन्होंने लिखा ''बेशर्मी की सारी हदें तोड़ते हुए भाजपाई।''

मव्वाली हैं भाजपा के नेता, जाने क्या-क्या गुल खिलाते होंगे: लालू यादव

29 मार्च को भाजपा के विधान परिषद के सदस्य लालबाबू प्रसाद पर लोक जन शक्ति पार्टी एमएलसी ने दुर्व्यवहार और अभद्रता का आरोप लगाया था, जिसके बाद एमएलसी के विधायक पति ने लालाबाबू को सदन में पीट दिया था। बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर बताया कि महिला जनप्रतिनिधि से छेड़छाड़ करने पर भाजपा एमएलए ने ही लालबाबू की जमकर धुनाई कर दी। इस घटना से नाराज भाजपा के पार्टी पदाधिकारियों ने लालबाबू प्रसाद को पार्टी से निलंबित कर दिया है और सभी पदों से हटा दिया।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता मामले की जांच कर रहे हैं। राय ने कहा कि किसी भी पार्टी के पदाधिकारियों से लिखित शिकायत नहीं की है। उन्होंने कहा कि मामला मीडिया में आने के बाद पार्टी इस पर ध्यान दे रही है।

तेजस्वी ने ट्विटर पर दी जानकारी
तेजस्वी ने मामले पर ट्वीट करते हुए कहा "एक महिला माननीया को BJPके MLC ने किसी सुनसान सड़क पर नहीं, बल्कि लोकतंत्र के मंदिर विधानमंडल में बेशर्मी से छूने की कोशिश की, अभद्र टिप्पणी की" तेजस्वी ने मामले पर लिखा कि ये लोकतंत्र के लिए काला दिन है। उन्होंने कहा कि महिला से अभ्रदता पर अब ना पीएम मोदी का ध्यान जाएगा और ना ही भाजपा के दूसरे नेताओं का। बिहार निधानमंडल में हाथापाई का ये मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+