पटनाः फैमिली के साथ दिल्ली लौटे लालू तो JDU प्रवक्ता ने कहा- जा रहे हैं तो आते रहिएगा बिहार

पटना। राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव 10 दिन बाद ही पटना से दिल्ली वापस लौट गए। मंगलवार को तारापुर और कुशेश्वरस्थान उपचुनाव का परिणाम आया, जिसमें राजद को दोनों सीटों पर ही हार मिली। चुनाव परिणाम आने के बाद दूसरे दिन ही लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती और तेजस्वी यादव पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि लालू प्रसाद की तबियत ठीक नहीं है, इसलिए दिल्ली जाना पड़ रहा है।

Lalu prasad yadav return delhi with family

लालू प्रसाद ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा ता कि वे एक महीने तक पटना में रहेंगे। चुनाव परिणाम के दूसरे ही दिन वे दिल्ली रवाना हो गए। अब लालू प्रसाद यादव दिल्ली में ही दीवाली मनाएंगे। इससे पूर्व माना जा रहा था कि राबड़ी देवी पटना में छठ मनाएंगी लेकिन उम्मीद कम है। इस बार लालू प्रसाद लगभग साढ़े तीन बाद पटना आए थे और विधान सभा की दोनों सीटों तारापुर और कुशेश्वरस्थान में चुनाव प्रचार करने के लिए भी हेलिकॉप्टर से गए थे। उन्होंने दावा किया था कि दोनों सीटें राजद जीतेगी, लेकिन दोनों सीटें जदयू की झोली में चली गई।

वहीं जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने सिलसिलेवार ट्वीट कर लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधा। ट्वीट कर उन्होंने लिखा कि जा रहे हैं तो जाइए ,मगर आते रहिएगा बिहार... कृष्ण का श्राप लग गया आपको, फिर कौन बचाता... कुछ दिन बाद खुद कहिएगा कि पोस्टर में हमरा फोटो क्यों नहीं आता?'

लालू फैमिली पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने जोरदार हमला करते हुए कहा है कि इसमें आश्चर्य की कोई बात नहीं है। यह होना ही था. वो लोग बिहार में कब रहते हैं। ललन सिंह ने कहा कि बाढ़ आता है तब भी वो बिहार से बाहर रहते हैं, कोरोना महामारी में भी लालू फैमिली दिल्ली में दुबकी थी। ललन सिंह ने कहा कि चुनाव आया तो प्रचार करने आए और चुनाव खत्म हुआ, हार गए तो दिल्ली चले गए।

ललन सिंह ने चुटकी लेते हुए कहा कि लालू फैमिली नॉनरेजिडेंट बिहारी यानी NRB है। माल बनाना ही लालू फैमिली का काम है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पूरे बिहार की चिंता करते हैं तो लालू यादव अपने घर भरने की चिंता करते हैं। ललन सिंह ने लालू फैमिली की तुलना साइबेरियन पक्षी से करते हुए कहा कि ठंड के मौसम में जिस तरह साइबेरियन पक्षी भारत आते हैं और ठंड समाप्त होते हैं वहां से चले जाते हैं उसी तरीके से लालू फैमिली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+