आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव बोले, नीतीश तो भारी भस्मासुर निकला, सांप्रदायिक विरोध ढोंग था
रांची (झारखंड)। बिहार में तेजी से बदले सियासी घटनाक्रम के बीच नीतीश कुमार ने बुधवार शाम करीब 6.30 बजे सीएम पद से इस्तीफा दिया। इसके बाद आज उन्होंने बीजेपी के समर्थन से नई सरकार बना ली है। नीतीश कुमार के बीजेपी साथ मिलकर सीएम बनने के बाद आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने पहली प्रतिक्रिया देते हुए उन पर बड़ा हमला किया। उन्होंने कहा कि नीतीश सत्ता के भूखे हैं, जिधर सत्ता दिखती है उधर चले जाते हैं। सांप्रदायिक विरोध नीतीश कुमार ढोंग था। लालू यादव ने और क्या कहा पढ़िए आगे...
लालू का नीतीश पर हमला

नीतीश कुमार ने मेरे साथ छल किया: लालू यादव
आरजेडी सुप्रीमो ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए उन्होंने मेरे साथ छल किया। मैंने नीतीश का राजतिलक किया, कहा कि जाओ राज करो, मुझे कोई लालच नहीं था। मेरे पास 80 विधायक थे, अगर मेरे मन में खोट होता तो नीतीश सीएम नहीं बनते। लालू यादव ने कहा कि नीतीश कुमार तो भारी भस्मासुर निकले। ये बीजेपी-आरएसएस की फिक्सिंग थी।
Recommended Video


नीतीश पर लालू का पलटवार- आपके कफन में तो झोला है
इस दौरान लालू यादव ने नीतीश कुमार के उस बयान पर भी हमला किया जिसमें उन्होंने कहा था कि कफन में जेब नहीं होता। इस पर लालू यादव ने कहा कि आपके कफन में तो झोला है। लालू यादव ने कहा कि गवर्नर को बुलाकर पूरी साजिश को अंजाम दिया गया। नीतीश कुमार से बिहार की सत्ता नहीं चल पाई। बिहार बहुत जागरुक राज्य है। बिहार की जनता नीतीश कुमार के फैसलों से नाराज है।

'नीतीश ने सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय का केस कराया'
लालू प्रसाद यादव ने कहा कि सुशील मोदी के साथ मिलकर नीतीश कुमार ने साजिश रची। नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए लालू यादव ने कहा कि उन्होंने सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय का केस कराया। नीतीश कुमार ने कभी तेजस्वी यादव का इस्तीफा नहीं मांगा। सुशील मोदी, नीतीश कुमार के स्टेपनी हैं। सुशील मोदी ने बड़े-बड़े घोटाले किए हैं।

लालू यादव बोले, हम इस मामले में सुप्रीम कोर्ट जाएंगे
लालू यादव ने कहा कि नीतीश कुमार कुर्सी के लालची और अवसरवादी नेता हैं। लालू यादव ने कहा कि हम कोर्ट में जाने पर विचार कर रहे हैं। आरजेडी प्रदेश सबसे बड़ी पार्टी थी, सरकार बनाने का दावा किया गया था, हमें 11 बजे का समय दिया गया था। हमें पहले मौका मिलना चाहिए था। हम इस मामले में सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। गवर्नर ने हमारी सरकार को पहले सरकार बनाने के लिए क्यों नहीं बुलाया?

पीएम मोदी-अमित शाह पर भी साधा निशाना
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने देश की जनता को बेवकूफ बनाया। उन्होंने लोगों के खातों में 15-15 लाख देने का वादा किया था हालांकि बाद में बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह ने इसे जुमला बता दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने जनता से किया वादा नहीं निभाया। उन्होंने जनता को झांसा देकर सत्ता हासिल की। इस दौरान उन्होंने महात्मा गांधी को याद करते हुए कहा कि आज हमारे बीच में कोई गांधी नहीं है। उन्होंने इस दौरान जेपी को भी याद किया।












Click it and Unblock the Notifications