लालू ने ट्वीट की ऐसी पोस्ट, बिना हंसे नहीं रह पाएंगे आप
नई दिल्ली। अपने मजाकिया अंदाज में दूसरों पर निशाना साधने वाले राजद प्रमुख लालू यादव ट्विटर पर भी छाए हुए हैं। ट्विटर पर फॉलोअर्स मामले में वह बिहार के नेताओं में टॉप पर चल रहे हैं। लालू यादव के ट्विटर पर 2 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

दो मिलियन क्लब में शामिल होने पर लालू ने ट्वीट कर कहा कि, 'पहला बिहारी जो 2 मिलियन के क्लब में शामिल हुआ है। सभी के प्यार और सहयोग के लिए धन्यवाद।' आपको बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ट्विटर पर 1.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं, तो वहीं उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी इस मामले में लालू से काफी पीछे हैं। उनके ट्विटर पर 9 लाख 34 हजार फॉलोअर्स हैं।
First Bihari among our lot to be in 2M club. Thank you all for your love and support. May God bless all!
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) September 13, 2017
लालू यादव ट्विटर के जरिए प्रधानमंत्री, नीतीश कुमार समेत अन्य नेताओं पर निशाना साधते रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications