Bihar By Election: लालू-नीतीश ने बिहार में जाति के आधार पर, मोदी ने 5 किलो अनाज का लालच देकर वोट लिया- PK

Bihar By Election: बिहार में उपचुनाव को लेकर प्रचार प्रसार तेज़ हो चुका है। पक्ष विपक्ष के नेता मतदाताओं को लुभाने के लिए लोक लुभावन वादे कर रहे हैं। इसी क्रम जन सुराज के सूत्रधार और पार्टी के स्टार प्रचारक प्रशांत किशोर भी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए वोट मांग रहे हैं।

प्रशांत किशोर ने बुधवार को रामगढ़ विधानसभा की दुर्गावती, रामगढ़, नुआंव और मोहनियां प्रखंड की कल्याणपुर, अकोल्ही, सदुल्लहपुर डरवन, देवकली, अकोढ़ी आदि पंचायतों का भ्रमण किया। जन सुराज के प्रत्याशी सुशील सिंह कुशवाहा के पक्ष में वोट मांगते हुए जनसभा को संबोधित किया।

Lalu-Nitish took votes on the basis of caste in Bihar Modi lured 5 kg of grains - Prashant Kishore

Recommended Video

    तरारी में प्रशांत किशोर ने RJD,JDU,BJP समेत अन्य को लिया आड़े हाथों, खोल दी पोल!

    प्रशांत किशोर ने रामगढ़ की जनता को चेताते हुए कहा कि आपका भाजपा को दिया गया हर वोट मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ताकत बढ़ाएगा। वही नीतीश कुमार जिन्होंने जमीन का सर्वे करवाया और घर-घर में विवाद करवाए और जब हमने विरोध किया तो कुछ समय के लिए रोक दिया।

    नीतीश कुमार दोबारा सर्वे करवाएंगे और जब आपके कागजों पर एक भी भाई-बहन साइन नहीं करेगा तो उस जमीन पर आपका मालिकाना हक खत्म हो जाएगा। नीतीश कुमार के अफसर राज में स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली के बिल में भारी बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ोतरी के कारण गरीब परिवार अपना बिल नहीं भर पा रहे थे, इस वजह से उनके घरों की बिजली कट गई।

    इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने लालू-नीतीश-मोदी के शासन की भी पोल खोली, उन्होंने कहा कि लालू-नीतीश ने पिछले 35 सालों में बिहार को जाति के आधार पर बांटकर राज किया। मोदी ने गरीबों को 5 किलो अनाज का लालच देकर उनका वोट लिया।

    इन सभी नेताओं को आपके बच्चों की शिक्षा और रोजगार की कोई चिंता नहीं है। इसलिए जब तक आप जाति और भात से बाहर नहीं निकलेंगे, तब तक आपकी गरीबी नहीं मिट सकती। प्रशांत किशोर ने जन सुराज पार्टी के तीन बड़े संकल्पों के बारे में जनता को बताया।

    पीके ने कहा कि 2025 में जन सुराज की व्यवस्था आने पर 60 साल से ज़्यादा के पुरुष और महिला को प्रत्येक महीने 2 हज़ार रुपये पेंशन दिया जाएगा। प्रशांत किशोर ने महंगाई के इस दौर में सिर्फ 400 रुपये पेंशन देने को लेकर नीतीश सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2025 छठ के बाद बिहार के युवाओं के लिए बिहार में ही रोजगार की व्यवस्था की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+