Viral News: ‘इनका इलाज कौन करे?’ अस्पताल में जाम छलका रहे थे प्रबंधक, Video वायरल होने पर मचा बवाल

Supaul Viral News: बिहार में शराबबंदी को लेकर आए दिन सवाल उठ रहे हैं। काग़ज़ों में शराबबंदी की ज़मीनी हक़ीक़त कुछ और ही है। आए दिन 'सुशासन बाबू' के 'कुशासन' की पोल खुल रही है। ताज़ा मामला बिहार के सुपौल ज़िले का है, जहां वीरपुर के ललित नारायण अनुमंडलीय अस्पताल में जाम छलका जाए रहे थे, अब इसका वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कथित तौर पर स्वास्थ्य प्रबंधक अविनाश कुमार और उपाधीक्षक डॉ. शैलेंद्र दीपक शराब पार्टी कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद विवादों ने तूल पकड़ लिया है। वायरल वीडियो में कांच के चार गिलास और चार प्लेटों में नॉनवेज दिखाई दे रहा है, साथ में शराब भी है।

Lalit Narayan Hospital Supaul Bihar Liquor Drinkin Video Viral On Social Media News Hindi

इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह 30 अक्तूबर की रात का है। जब सड़क हादसे में घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में लाया गया था। इलाज के दौरान युवक की मौत पर अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ था।

स्वास्थ्य प्रबंधक अविनाश कुमार और उपाधीक्षक डॉ. शैलेंद्र दीपक पर आरोप है कि वह दोनों इस दौरान शराब पार्टी कर रहे थे। हालांकि उपाधीक्षक ने इन आरोपों को राजनीतिक साजिश बताते हुए खारिज किया है। वीडियो को लेकर वीरपुर नगर पंचायत के पूर्व मुख्य पार्षद तनवीर आलम ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

तनवीर आलम ने दावा किया कि मृतक मो. अरबाज आलम के परिजनों ने ही यह वीडियो बनाया था और उसे दिखाया भी था। उनका कहना है कि वीडियो से यह लगता है कि अस्पताल के कुछ कर्मी परिसर में ही अक्सर शराब पार्टी करते हैं। पुलिस से मामले की गंभीर जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

वायरल वीडियो पर उपाधीक्षक डॉ. शैलेंद्र दीपक ने कहा कि हो सकता है कि वीडियो में स्वास्थ्य प्रबंधक का चेहरा एडिट कर लगाया गया हो। गिलास में शराब की जगह कोल्ड ड्रिंक हो सकती है। अगर वीडियो में चार प्लेटें दिखाई दे रही हैं, तो केवल एक ही व्यक्ति का चेहरा क्यों नजर आ रहा है, बाकी लोग कहां हैं?

डॉ. दीपक ने कहा कि 30 अक्तूबर की रात स्वास्थ्य प्रबंधक अस्पताल में मौजूद नहीं थे। वीरपुर अनुमंडलीय अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक अविनाश कुमार ने कहा कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति वह नहीं हैं। उन्हें बदनाम करने के लिए उनके नाम से वीडियो वायरल किया जा रहा है।

डॉ. दीपक के मुताबिक 30 अक्तूबर की रात करीब 7:45 बजे वह जिला मुख्यालय से वीरपुर लौटे थे। इस मामले को अस्पताल प्रशासन ने गंभीरता से लिया है और जांच के आदेश दिए हैं। उपाधीक्षक ने कहा है कि अगर वीडियो जांच में सही पाया जाता है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+