Bihar Politics: JDU अध्यक्ष बदलने के सवाल पर भड़के ललन सिंह, मीडिया से ही पूछ लिया सवाल, जानिए

Bihar Politics: लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में जदयू अध्यक्ष बदले जाने की सुगबुगाहट तेज हो चुकी है। सियासी गलियारों में यह ऐसी चर्चा तेज़ हो चुकी है कि, सीएम नीतीश कुमार 29 दिसंबर जदयू अध्यक्ष ललन सिंह को अध्यक्ष पद से हटा सकते हैं।

29 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली जदयू की अहम बैठक पर जब ललन सिंह से सवाल किया गया, तो वह मीडिया पर भड़क गए, पत्रकारों से ही सवाल करते हुए कहा कि बैठक में क्या करना है या नहीं करना है। आप लोगों से पूछ कर ही कर लेंगे।

Lalan Singh got angry on the question of changing JDU President, Bihar Politics News in hindi

इंडिया गठबंधन की चौथी बैठक के बाद जदयू ने दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक बुलाई है। सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज़ है कि सीएम नीतीश कुमार कुछ अहम फ़ैसला लेने वाला है। जदयू अध्यक्ष के तौर पर नये चेहरा सामने आ सकता है। ललन सिंह से यह सवाल किया गया तो वह भड़क गए।

जदयू अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि आपसे मशवरा कर लेगें की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में क्या फैसले लेने हैं। आपसे बातचीत के बाद ही बैठक करेंगे। मुझे लगता है कि इस बारे (दिल्ली में बैठक) के बारे में आपसे किसी की रायशुमारी हुई है। आप ही सलाह दे दीजिए कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मीडिंग में क्या किया जाए ?

सूत्रों के हवाले से यह भी ख़बर है कि सीएम नीतीश कुमार अध्यक्ष पद से ललन सिंह को हटाने के बाद, खुद ही जदयू अध्यक्ष पद की ज़िम्मेदारी निभाएंगे। उनके करीबी सलाहकारों ने ये सलाह दी है कि ललन सिंह को पद से हटाने के बाद खुद ही अध्यक्ष पद की ज़िम्मेदारी निभाएं, क्योंकि ललन सिंह को हटाने के बाद कलह भी सामने आ सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+