बिहारः डिटर्जेंट व्यापारी गौतम साव की गोली मारकर हत्या, एक साल पहले भी हुआ था हमला
लखीसराय। बिहार के लखीसराय जिले में अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। लखीसराय में सुबह-सुबह अपराधियों ने व्यवसाई की गोली मारकर हत्या कर दी है। लखीसराय के वाशिंग पाउडर व्यवसायी गौतम साव को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस मामले की जांच मे जुट गई है। पुलिस हत्या की वजहों को ढूंढने में जुटी हुई है। मृतक गौतम साव शहर के चितरंजन रोड स्थित रानी सती मंदिर के पास के रहने वाले थे।

एक साल पूर्व भी गौतम साव को अपराधियों ने गोली मारी थी। जिसमें वो बच गए थे। लखीसराय जिले के झुलौना गांव के पास अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। रामगढ़ थाना क्षेत्र के झुलौना गांव के समीप ही कारोबारी गौतम साव की गोली मारकर हत्या की गई है। मृतक गौतम साव किसी काम से झुलौना की तरफ गए थे और वहीं अपराधियों ने इनको निशाना बना दिया। अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। मृतक को तीन गोलियां लगी हैं।
घटना की जानकारी मिलने के बाद लखीसराय के एसडीपीओ रंजन कुमार, कवैया थानाध्यक्ष सहित दूसरे थानों की पुलिस भी पहुंची है। घटना को लेकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। गौतम साव की एक साल पहले भी हत्या की कोशिश की गई थी।
जब वह अपने घर के नजदीक ही विद्या मंदिर के पास जब वह फूल तोड़ रहे थे, तब अपराधियों ने उन पर हमला किया था। हालांकि उस वक्त वे मामूली रूप से घायल हुए थे। घटना के बाद से गौतम ने पुलिस सुरक्षा की भी मांग की थी। हालांकि इस दौरान उन्होंने किसी भी अपराधियों के बारे में जिक्र नहीं किया था। प्रशासनिक स्तर से भी गौतम को किसी तरह की सुरक्षा प्रदान नहीं की गई थी और आखिरकार मंगलवार के गौतम की हत्या हो गई।












Click it and Unblock the Notifications