बिहारः अगवा करने के बाद नक्सलियों ने पुजारी को मार डाला, अपने बेटे के शव को पहचानने में मां-बाप को हुई कठिनाई

लखीसराय। बिहार के लखीसराय जिले में नक्सलियों ने पुजारी की बेरहमी से हत्या कर दी। पुजारी नीरज झा जो कि कजरा थाना क्षेत्र के श्रृंगिऋषि धाम में पुजारी के तौर पर काम करते थे। स्थानीय लोग नक्सलियों के इस कारनामे से काफी आक्रोश में हैं। बता दें कि बीते 23 अगस्त को नक्सलियों ने नीरज झा को श्रृंगऋषि धाम से ही अगवा कर लिया था और उनके परिजनों को फोन कर फिरौती की मोटी रकम मांगी थी। पुजारी के अपहरण के बाद से परिजन भगवान से नीरज झा के सही-सलामत वापसी की दुआ मांग रहे थे।

lakhisarai naxali did murder of shringrishi dham pujari after his kidnapping

पिता राजेंद्र झा व मां अपने बेटे के आने की आस लगाए हुए थे। लेकिन कुछ दिनों बाद बेटे की जगह उसकी लाश आई। नक्सलियों ने नीरज झा की हत्या कर उनके शव को हनुमान थाना के पास फेंक दिया, जिसके बाद पुलिस को सूचना मिली की एक अज्ञात शव हनुमान थान के पास क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा है। उसके बाद भारी संख्या में पुलिस जंगल स्थित हनुमान थान गई और शव को कब्जे में ले लिया।

शव इतना क्षत-विक्षत था कि बड़ी मुश्किल के बाद परिजन नीरज की पहचान कर पाए। बताते चलें कि जिले में हाल के दिनों में नक्सलियों की बढ़ी सक्रियता ने सुरक्षा इंतजामों पर बड़ा सवाल खड़ा किया है, जबकि सीआरपीएफ, एसटीएफ और बीएमपी कैंप के नाम पर करोड़ो रुपये खर्च कर नक्सलियों पर अंकुश लगाने का दावा किया जाता है।

lakhisarai naxali did murder of shringrishi dham pujari after his kidnapping

वहीं औरंगाबाद में माल गाड़ी ट्रेन के चपेट में आने से दो की हुई दर्दनाक मौत हो गई। घटना रफीगंज रेलवे स्टेशन के खम्भा नम्बर 10 और 12 के बीच का है। गौरतलब है कि औरंगाबाद के रफीगंज रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा तफरी मच गई। जब एक युवक और एक युवती माल गाड़ी की चपेट में आ गये और घटना स्थल पर ही दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।

हालांकि घटना कैसे हुई इसको लेकर कोई भी खुल कर बताने को तैयार नही है। अधिकारिक रूप से अभी तक शव का शिनाख्त नही हो पाई है। लेकिन अगर सूत्रों के मुताबिक मानें तो मामला प्रेम-प्रसंग के दौरान आत्महत्या की बात बताई जा रही है। वहीं सूत्रों के मुताबिक युवती की पहचान रफीगंज के चारकावा ग्राम निवासी के रूप में किया गया है। वहीं युवक की पहचान गोह थाना के सिहाडी ग्राम निवासी के रूप में किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+