अशोक धाम में कैसे बेकाबू हुई श्रद्धालुओं की भीड़? 2 ट्रेनों की टाइमिंग मैच होने का क्या है भगदड़ से कनेक्शन?

Ashok Dham Stampede Reason: बिहार के लखीसराय स्थित प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर में आज, 17 अगस्त को सावन की तीसरी सोमवारी पर बड़ा हादसा हो गया। सोमवार सुबह मंदिर में पूजा और जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक भगदड़ मच गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत हुई है, जबकि 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

घटना के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। कई श्रद्धालु गिर पड़े और भीड़ के दबाव में एक-दूसरे के ऊपर आ गए। बताया जा रहा है कि पहले बिजली का खंभा गिरा और इसके बाद बैरिकेडिंग टूट गई, जिससे हालात तेजी से बिगड़ गए। पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

Ashok Dham Stampede Reason

कैसे हुआ हादसा?

सावन की तीसरी सोमवारी होने के कारण सुबह से ही अशोक धाम मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी भीड़ लगी थी। लोग भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंच रहे थे। भीड़ को संभालने के लिए मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग की गई थी। मिली जानकारी के अनुसार श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के बीच अचानक एक बिजली का खंभा गिर गया। खंबा गिरने से लोगों में डर फैल गया और लोग हड़बड़ी में इधर उधर भागने लगे। भागदौड़ के बीच मंदिर की बाईं तरफ लगी बैरिकेडिंग टूट गई। भीड़ का दबाव बढ़ते ही कई महिलाएं नीचे गिर गईं और देखते ही देखते भगदड़ की स्थिति बन गई।

ये भी पढ़ें: BPSC Exam Calendar 2026: बिहार लोक सेवा आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल, कब होगी 72वीं BPSC परीक्षा?

दो ट्रेनें एक साथ आने से बढ़ी भीड़

लखीसराय के जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि अचानक दो ट्रेनें एक साथ आने के कारण मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या उम्मीद से काफी ज्यादा बढ़ गई। DM शैलेंद्र कुमार ने कहा, "श्रद्धालुओं की लाइन अशोकधाम हॉल्ट तक पहुंच गई थी। हॉल्ट पर दो ट्रेनें रुकी हुई थीं। अचानक वहां बिजली का एक खंभा गिर गया। यह खंभा पुरुषों की लाइन के दाईं ओर था। खंभा गिरने पर अफ़वाह फैल गई कि लोगों पर बिजली का तार (लाइव वायर) गिर गया है, लेकिन वह केबल वायर था। इससे बाईं ओर महिलाओं की लाइन पर दबाव बन गया। इस वजह से महिलाएं एक-दूसरे के ऊपर गिर गईं..."

डीएम के अनुसार, राहत और बचाव के लिए मौके पर पहले से एंबुलेंस, बाइक एंबुलेंस और ऑटो एंबुलेंस की व्यवस्था थी। घायलों को तुरंत लखीसराय सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा, "पुलिस प्रशासन सुबह 3 बजे से ही वहां गश्त कर रहा था। यह सब अचानक 2 मिनट के अंदर हुआ। हम अभी सदर अस्पताल में हैं। मरने वाली सभी महिलाएं हैं। हम मरने वालों की सही संख्या का पता लगा रहे हैं।"

7 मौतों की जानकारी, 12 घायल

हादसे में शुरुआती जानकारी के अनुसार 7 श्रद्धालुओं की मौत हुई है और 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि, जिलाधिकारी ने मौतों की जानकारी को लेकर कहा कि प्रशासन इसकी पुष्टि और पूरी जानकारी जुटा रहा है। हादसे में मृतकों की पहचान की प्रक्रिया भी जारी है। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से घटना से जुड़ी अन्य जानकारी भी जुटाई जा रही है।

हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मंदिर परिसर में भीड़ को नियंत्रित किया गया और सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई। अधिकारियों की टीम भगदड़ की वजहों की जांच भी कर रही है।

डीएम ने कहा कि फिलहाल स्थिति सामान्य है। प्रशासन की ओर से मंदिर परिसर में मौजूद व्यवस्थाओं और हादसे के दौरान पैदा हुई स्थिति की जानकारी जुटाई जा रही है। हादसे के बाद अशोक धाम मंदिर परिसर में शोक और अफरा-तफरी का माहौल है।

ये भी पढ़ें: Bihar: बिहार के लखीसराय में बड़ा हादसा, अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+