Bihar: बिहार के लखीसराय में बड़ा हादसा, अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल
Lakhisarai Ashokdham Temple Stampede: बिहार के लखीसराय स्थित प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए उमड़ी भारी भीड़ के बीच अचानक बिजली का तार गिरने से अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद श्रद्धालु जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे और भगदड़ की स्थिति बन गई।
हादसे में सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को लखीसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं।

सुबह 6:40 बजे के करीब मची भगदड़
लखीसराय के डीएम शैलेंद्र कुमार के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 6:40 से 6:45 बजे के बीच हुआ। सावन का तीसरा सोमवार होने के कारण मंदिर में पहले से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। लोग भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए कतार में खड़े थे। इसी दौरान भीड़ बढ़ने से खेत की तरफ लगी बैरिकेडिंग टूट गई। इसके बाद लोग एक-दूसरे के ऊपर गिरने लगे और कुछ ही देर में वहां भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई।
दो ट्रेनों के रुकने से अचानक बढ़ी भीड़
प्रशासन के अनुसार, मंदिर परिसर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पहले से इंतजाम किए गए थे। प्रशासन की टीम सुबह 3:30 बजे से ही मौके पर मौजूद थी और व्यवस्थाएं सामान्य थीं। लेकिन दो ट्रेनों के रुकने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर की ओर पहुंच गए। मंदिर में पहले से मौजूद भीड़ के बीच अचानक संख्या बढ़ने से हालात बिगड़ गए। इसी दौरान बिजली का तार गिरने की घटना ने श्रद्धालुओं में दहशत पैदा कर दी।
ये भी पढे़ं: Nishant Kumar Bihar Politics: नीतीश की विरासत से परफॉर्मेंस पॉलिटिक्स तक, निशांत कुमार ने कैसे किया बाउंस-बैक
महिलाओं समेत कई श्रद्धालु दबे
प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक, भगदड़ के दौरान कई श्रद्धालु भीड़ में दब गए। इनमें महिलाओं की संख्या भी बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस और प्रशासन की टीमों ने तुरंत लोगों को भीड़ से बाहर निकालना शुरू किया। कई घायल श्रद्धालुओं को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया। प्रशासन के मुताबिक, करीब 10 से 15 लोगों को तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।
ये भी पढे़ं: छात्रों के आंदोलन का बिहार पर असर! CM सम्राट चौधरी ने परीक्षा सिस्टम बदलने के दिए संकेत, उठाए 4 अहम कदम
अस्पताल में घायलों का इलाज जारी
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और मेडिकल टीमें अशोकधाम मंदिर पहुंच गईं। घायलों को तत्काल लखीसराय सदर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों की टीम घायलों के इलाज में जुटी है और कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य जारी है। अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित करने के साथ-साथ हादसे के कारणों और घटनाक्रम की भी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।


Click it and Unblock the Notifications
