बिहार: प्रेम जाल में फंसाकर लोगों को लूटने वाले लेडी गैंग का पर्दाफाश

पटना जंक्शन के आसपास इलाकों से गिरफ्तार की गई लेडी गैंग की सरगना समेत सभी लड़कियां लोगों को लूटने के साथ-साथ देह व्यापार में भी लिप्त थीं।

पटना। राजधानी के पॉश इलाकों में लोगों को अपने हुस्न के जाल में फांसकर लूटने वाली शातिर "लेडी गैंग " की सक्रियता पुलिस के लिए पिछले कई महीनों से सर दर्द बन गया था। खासकर महिलाएं बाहर से आने वाले यात्रियों को अपना निशाना बनाती थी । जिसे पटना की कोतवाली पुलिस ने कल देर शाम पटना जंक्शन के आसपास से गिरफ्तार कर लिया है। Read Also: बिहार में पैदा हुआ 'एलियन', आपने ऐसा बच्चा आज तक नहीं देखा होगा

बिहार: प्रेम जाल में फंसाकर लोगों को लूटने वाले लेडी गैंग का पर्दाफाश

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पटना जंक्शन के आसपास इलाकों से गिरफ्तार की गई लेडी गैंग की सरगना समेत सभी लड़कियां लोगों को लूटने के साथ-साथ देह व्यापार में भी लिप्त थीं। खासकर ये महिलाएं परदेस से आने वाले लोगों को अपना निशाना बनाती थी। शाम के वक्त सज-संवर कर स्टेशन के आसपास के इलाकों में अपनी गैंग के साथ सक्रिय हो जाती थी।

जैसे ही कोई प्रदेश से आया हुआ नया आदमी नजर आता था उसे ये महिलाएं प्रेम जाल में फांस लेती थी। और शहर से दूर किसी सुनसान जगह पर ले जाते हुए उसके पैसे लूट लेती थी। कुछ इसी तरह की शिकायत पिछले कई महीनों से राजधानी पटना के पुलिस स्टेशन देखने को मिल रहा था। जिसमें यह आरोप लगाया जाता था कि स्टेशन के आसपास रहने वाली महिलाएं पैसे लूट कर ब्लैकमेल करती है।

इसी मामले की जांच पड़ताल करते हुए पटना के कोतवाली पुलिस ले गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए पटना जंक्शन गोलंबर और आसपास इलाकों से हुस्न का जलवा दिखाकर राहगीरों और रेल यात्रियों के साथ लूटपाट करने वाली 9 शातिर महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 12 मोबाइल भी बरामद किए हैं। वहीं पूछताछ के दौरान गिरफ्तार की गई सभी महिलाएं बार बार अपना नाम और पता बदल रही है ।हलाकि पुलिस इनसे पूछताछ कर इनके द्वारा बताए गए नाम ,पता और इस गैंग में शामिल अन्य महिलाओं के बारे में जांच कर रही है।

कोतवाली पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए गए महिलाएं दुसरे प्रदेश से आने वाले लोगों को पहले तो धक्का देकर यह पता कर दी थी कि इस आदमी का इरादा क्या है। अगर इरादा कुछ बदला नजर आता था तो फिर क्या था लटके-झटकों में इशारा कर उसे सुनसान जगह ले जाती थी और जिस्मफरोशी की आड़ मे लोगों को लूट कर ब्लैकमेल करने का काम करती थी। लोग अपनी बदनामी के डर से उसे अपना सब कुछ दे देते थे । महिलाओं की इस गैंग मे राजधानी के कई टैम्पू वाले भी शामिल है।

अगर कोई दूसरे राज्य से आया हुआ लोग कहीं जाने के लिए टैंपू में बैठता तो यह महिलाएं भी उस टैंपू में बैठ जाती थी । जब कुछ दूर जाने के बाद महिलाएं पहले तो उसे इशारे करती थी अगर वह व्यक्ति उस इशारे को समझ गया तो ठीक नहीं तो कोई ना कोई बहाना बनाकर उससे झगड़ा करना तथा पुलिस की धमकी देते हुए पैसे लूटने का काम भी किया जाता था। या फिर टेंपो को सुनसान जगह पर ले जाकर यह लोग यात्री को लूट कर फरार हो जाते थे। Read Also: सबके सो जाने के बाद घर में घुसकर करता था युवती से रेप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+