Janmashtami 2024: हरे पत्तों पर कन्हैया के माखन चोरी का लघु रूप देख लोग हुए हैरान, कला के लोग हुए मुरीद
Krishna Janmashtami 2024: देशभर में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी त्यौहार की बड़े ही धूमधाम से तैयारी चल रही हैं। सभी लोग अपने-अपने तरीक़े से जन्माष्टमी की तैयारी में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में रविवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पूर्व संध्या पर बिहार और देश के मशहूर अंतर्राष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने भी अपने हुनर का प्रदर्शन करते हुए लोगों को जन्माष्टमी की शुभकानाएं दीं।
कलाकार मधुरेंद्र ने भगवान कृष्ण की बाल अवस्था को एक लघु कलाकृति बनाकर अपनी बेमिसाल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने 5 सेमी. वाली पीपल के हरे पत्तों पर भगवान कृष्ण का माखन खाते हुए मनमोहक अति लघु रूप को उकेर कर देशवासियों को कृष्णाष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

Recommended Video
सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने वन इंडिया हिंदी से ख़ास बातचीत करते हुए बताया कि 5 घंटों के कठिन परिश्रम के बाद यह कलाकृति बनकर तैयार हुई। हिंदू धर्म में भगवान श्री कृष्ण की उपासना का विशेष महत्व माना जाता है। भगवान कृष्ण की शिक्षाएं और भगवद गीता समाज के लिए मार्गदर्शक शक्ति बनी रहेंगी।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्री कृष्ण की उपासना करने से व्यक्ति को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। पूरे देश में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी त्यौहार की तैयारी जोरों पर है, सभी लोग एक दूसरे को शुभकामनाएं दे रहे हैं। अपनी कला से मैंने भी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं हैं।
आपको बता दें कि हर साल भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी के दिन श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया जाता है। यह पर्व भगवान श्री कृष्ण के जन्म उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। पंचांग केमुताबिक, इस साल 26 अगस्त 2024, सोमवार को जन्माष्टमी पर्व मनाया जाएगा।
मधुरेंद्र ने कहा कि हम सभी लोगों को हर त्योहार पर आपसी प्रेम और सौहार्द की संदेश देना चाहिए, ताकि समाज में सभी लोग साथ मिलकर रहें। आज देश नफरतों में बंटता जा रहा है। हम कलाकार यही चाहते हैं कि देश में अपनी कला के ज़रिए प्रेम और अमन का संदेश देते चलें।












Click it and Unblock the Notifications