Bihar News: केके पाठक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव थे, हो रहा था घोटाला!, विभाग बदलते ही हुआ ये ख़ुलासा
Government School Bihar Scam: बिहार में भ्रष्टाचार को लेकर विपक्ष एनडीए की सरकार पर हमलावर है। वहीं आए दिन नए-नए मामले में विपक्ष सरकार को सवालों के घेरे में खड़ा कर रहा है। ताज़ा मामला बिहार के किशनगंज ज़िले का है, जहां शिक्षा विभाग में बड़ा घोटाला हुआ है।
बिहार शिक्षा विभाग ने किशनगंज डीएम तुषार सिंगला की अनुशंसा पर बड़ी कार्रवाई की है। वर्तमान जिला शिक्षा पदाधिकारी, पूर्व जिला शिक्षा पदाधिकारी और दो जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों सहित छह लोगों को निलंबित किया गया है।

किशनगंज जिले में विभिन्न सरकारी योजना (विद्यालय जीर्णोद्धार, बेंच डेस्क योजना, प्री फैब स्ट्रक्चर निर्माण, लैब निर्माण, नाइट गॉर्ड की नियुक्ति, पेयजल और हाउसकीपिंग योजना के तहत वेंडर के चयन और पेमेंट में बड़े पैमाने पर घोटाला हुआ है। वहीं स्कूलों में बेहतर सुविधा के लिए जारी राशि की बंदरबांट का भी शक है।
आपको बता दें कि बिहार में शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए बिहार के सरकारी स्कूलों के लिए बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव रहे के के पाठक ने स्कूलों और छात्रों के लिए कई अहम फ़ैसले लिए थे। इसमें करोड़ों रुपये भी ख़र्च हुए लेकिन स्कूलों और छात्रों को कोई सुविधा नहीं मिली।
डीएम किशनगंज तुषार सिंगला को जब इस मामले की भनक लगी तो उन्होंने संज्ञान लिया। इसके साथ ही उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जांच कमिटी बनई। जांच रिपोर्ट में काफी अनियमितता उजागर हुई। 21 जून को डीएम किशनगंज ने जांच कमिटी की रिपोर्ट राज्य सरकार को भेजते हुए कार्रवाई की अनुशंसा की।
तुषार सिंगला डीएम किशनगंज की अनुशंसा पर शिक्षा विभाग ने किशनगंज जिला के 4 अफसरों को निलंबित कर दिया। इनमें सुभाष कुमार गुप्ता (किशनगंज के पूर्व जिला शिक्षा पदाधिकारी), मोतिउर रहमान, (वर्तमान जिला शिक्षा पदाधिकारी), राजेश कुमार सिन्हा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) और सूरज कुमार झा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी(सर्व शिक्षा) को सस्पेंड कर दिया गया है।
सरकारी स्कूलों के लिए सामान खरीदी में इन सभी अधिकारियों पर गड़बड़ी का आरोप है। आपको बता दें कि सुभाष कुमार गुप्ता (किशनगंज के पूर्व जिला शिक्षा पदाधिकारी) मौजूदा समय में गोपालगंज जिला शिक्षा पदाधिकारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे हैं शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ के आदेश पर निदेशक (प्रशासन) सुबोध कुमार चौधरी की तरफ़ निलंबन पत्र जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications