Bihar: किशनगंज में बदमाशों ने दो हिंदू मंदिरों में लगाई आग, चार दुकान भी जलकर खाक, तनाव के बाद पुलिस मौजूद
Kishanganj Fire: बिहार के किशनगंज के मस्तान चौक इलाके में 2 मंदिरों में तड़के साढ़े तीन बजे आग लग गई। आग लगने का कारण अज्ञात है। घटना को लेकर लोगों ने मस्तान चौक रोड जाम कर दिया।

बिहार के मुस्लिम बहुल जिले किशनगंज(Kishanganj) में कल देर रात कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों ने हिंदुओं की आस्था को चोट पहुंचाने की कोशिश की। घटना किशनगंज जिले के कोचाधामन थाना क्षेत्र के मस्तान चौक (Mastan chowk) की है, जहां असामाजिक तत्वों ने दो हिंदू मंदिरों को निशाना बनाकर आग लगा दी। हालांकि बजरंगबली मंदिर को आंशिक क्षति हुई, लेकिन देवी दुर्गा मंदिर जलकर राख हो गया।
आक्रोशित लोगों ने मस्तान चौक को जाम कर हंगामा किया
इस घटना में मंदिर के पुजारी का घर और पास की चार दुकान भी जलकर खाक हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मस्तान चौक को जाम कर हंगामा करना शुरू कर दिया और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। टीम के साथ मौके पर पहुंचे जिला प्रशासन ने माहौल को शांत कराया और लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया।
लोगों ने की एसआईटी बनाने की मांग
kishanganj Fire: स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र की शांति भंग करने के इरादे से हिंदुओं के आस्था के केंद्र को निशाना बनाया गया है। लोगों की मांग थी कि मौके पर ही पक्के मंदिर व मंदिर को तोड़ने वाले लोगों की एसआईटी टीम बनाकर पहचान कर जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।
स्थिति अब नियंत्रण में
मौके पर तैनात दंडाधिकारी ने इसे घिनौना कृत्य बताते हुए कहा कि जिन लोगों ने इस घटना को अंजाम देकर जिले की कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने की कोशिश की, वे कहीं भी छिपे हों, उनका पता लगा लिया जाएगा। प्रशासन ने कहा कि किशनगंज(Kishanganj Fire) स्थिति अब नियंत्रण में है और आस्था के लोगों द्वारा लगाए गए नाकेबंदी को हटा लिया गया है।
पीड़ितों को मुआवजा दिया जाएगा। डीएसपी अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जो दोषी पाये जायेंगे उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ऐसी घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी: मजिस्ट्रेट
मजिस्ट्रेट साकेत कुमार ने कहा कि ऐसी घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गहन जांच करेंगे। यहां एक चौकीदार था, लेकिन वह घटना के समय मौजूद नहीं था, इसलिए उससे भी पूछताछ की जाएगी। जल्द ही अपराधियों को पकड़ा जाएगा और कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications