'फिर बोलेगा लोग की खेसरिया बहुत बोल रहा हैं', बिहार को मिली 4 अमृत भारत ट्रेने तो क्यों भड़के भोजपुरी स्टार

Khesari Lal Yadav on Bihar new trains: चुनावी साल में बिहार रेल यात्रियों के लिए कई बड़ी घोषणाओं का साल साबित होने वाला है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की कि बिहार को एक नई वंदे भारत एक्सप्रेस और चार नई अमृत भारत ट्रेनें मिलेंगी। इसके अलावा, दिवाली और छठ पर्व के दौरान 12 हजार स्पेशल ट्रेनें चलाने का भी ऐलान किया गया है।

हालांकि, इस घोषणा के बाद भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि, 'फिर बोलेगा लोग की खेसरिया बहुत बोल रहा है,सेमीकंडक्टर प्लांट दूसरे राज्य में लागता, जबकि अमृत भारत ट्रेन बिहार के लिए। ठीक हैं।

Khesari Lal Yadav on Bihar new trains

खेसारी लाल ने क्या कहा?

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंन अपने पोस्ट में लिखा कि, 'फिर बोलेगा लोग की खेसरिया बहुत बोल रहा हैं। ढोल पीटने से पहले ये सोच लेते की बिहार से कितने लोगों को दूसरे राज्यों में काम करने जाना पड़ता हैं।पूछियेगा अपने रिश्तेदार से की कन्फर्म टिकट भी मिला या नहीं इतना के बाद? सेमीकंडक्टर प्लांट दूसरे राज्य में लागता, जबकि अमृत भारत ट्रेन बिहार के लिए। ठीक हैं।'

दीपावली और छठ पर्व पर चलेगी 12 हजार ट्रेने

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार, 20 अगस्त 2025 को घोषणा की कि, दीपावली और छठ पर्व पर बिहार के यात्रियों की सुविधा के लिए 12 हजार से अधिक विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि बिहार के नेताओं से यात्रियों की जरूरतों पर चर्चा करने के बाद मंत्रालय ने न सिर्फ नई ट्रेनें चलाने की योजना बनाई है, बल्कि कई अन्य योजनाएं और आधारभूत बुनियादी ढांचा परियोजनाएं भी तैयार की गई हैं।

ये भी पढ़ें Amrit Bharat Express: दिल्ली-सीतामढ़ी- दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस इस तारीख से चलेगी नियमित, यह रहेगा रूट

इन रूटों पर चलेगी अमृत भारत ट्रेनें

इसके तहत सामान्य श्रेणी के यात्रियों की सुविधा के लिए चार नई अमृत भारत ट्रेनें शुरू की जाएंगी, जो दिल्ली-गया, सहरसा-अमृतसर, छपरा-दिल्ली और मुजफ्फरपुर-हैदराबाद मार्गों पर दौड़ेंगी। इसके अलावा, पूर्णिया और पटना के बीच जल्द ही एक वंदे भारत ट्रेन भी शुरू की जाएगी, जिससे समाज के सभी वर्गों को लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें Tejashwi Yadav ने बताया राहुल गांधी को अगला पीएम, अपनी CM उम्मीदवारी का कर रहे रास्ता साफ?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+