Amrit Bharat Express: दिल्ली-सीतामढ़ी- दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस इस तारीख से चलेगी नियमित, यह रहेगा रूट

Delhi-Sitamarhi Amrit Bharat Express Latest News Indian Railway: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु 14048/14047 दिल्ली-सीतामढ़ी-दिल्ली नई अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचलन नियमित रूप से 09 अगस्त, 2025 से प्रत्येक शनिवार को दिल्ली से तथा 10 अगस्त, 2025 से प्रत्येक रविवार को सीतामढ़ी से निम्नवत किया जायेगा।

14048 दिल्ली-सीतामढ़ी नई अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस 09 अगस्त,2025 से प्रत्येक शनिवार को दिल्ली से 14.00 बजे प्रस्थान कर गाजियाबाद से 14.42, टूण्डला से 16.55 बजे, कानपुर सेंट्रल से 20.10 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 22.20 बजे, दूसरे दिन गोंडा से 00.30 बजे, बस्ती से 01.53 बजे, गोरखपुर से 03.25 बजे, कप्तानगंज से 04.12 बजे, सिसवा बाजार से 04.52 बजे, बगहा से 06.35 बजे, नरकटियागंज से 07.20 बजे, रक्सौल से 08.15 बजे तथा बैरगनिया से 09.10 बजे छूटकर सीतामढ़ी 10.45 बजे पहुंचेगी।

amrit bharat express

वापसी यात्रा से 14047 सीतामढ़ी-दिल्ली नई अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस 10 अगस्त,2025 से प्रत्येक रविवार को सीतामढ़ी से 22.15 बजे प्रस्थान कर बैरगनिया से 22.42 बजे, दूसरे दिन रक्सौल से 00.15 बजे, नरकटियागंज से 01.30 बजे, बगहा से 02.30 बजे, सिसवा बाज़ार से 03.48 बजे, कप्तानगंज से 04.08 बजे, गोरखपुर से 05.35 बजे, बस्ती से 07.23 बजे, गोंडा से 08.50 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 11.35 बजे, कानपुर सेंट्रल से 13.50 बजे, टूण्डला से 17.22 बजे तथा गाजियाबाद से 21.27 बजे छूटकर दिल्ली 22.40 बजे पहुँचेगी।

इस गाड़ी में एल.एस.एल.आर.डी. के 02, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 11, शयनयान श्रेणी के 08 तथा पैंट्रीकार के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+