खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025: आरा और बक्सर पहुंची मशाल गौरव यात्रा, जोरदार स्वागत हुआ
Bihar News: 4 मई से 15 मई तक बिहार में पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स के प्रति लोगों को जागरूक और प्रोत्साहित करने के लिए 15 अप्रैल से निकली मशाल गौरव यात्रा आज आरा और बक्सर पहुंची। बिहार के सभी जिलों से होती हुई ये यात्रा 2 मई को पटना पहुंचेगी ।
आरा के खेल भवन में आयोजित स्वागत समारोह में आरा की जिलाधिकारी तन्मय सुल्तानिया,डीडीसी डॉ.अनुपमा सिंह, जिला खेल पदाधिकारी आलोक कुमार गौतम, जिला सांख्यिकी अधिकारी मदन सिंह ने मशाल गौरव यात्रा का पूरी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

आरा के बाद बक्सर पहुंचने पर बक्सर की एडीएम अनुपमा सिंह, जिला सूचना संपर्क अधिकारी सौरभ आलोक, जिला खेल अधिकारी आदित्य कुमार। नमामि गंगे के डीपीओ शैलेश कुमार तथा भारी संख्या में उपस्थित खिलाडियों, स्थानीय लोगों ने मशाल गौरव यात्रा का स्वागत किया।
मशाल गौरव यात्रा जिस जिले में जा रही है वहां के लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। लोगों के बीच खेल के प्रति अभिरुचि जगाने और उन्हें प्रोत्साहित करने के साथ साथ बिहार में खेल संस्कृति के विकास के अपने मकसद में मशाल गौरव यात्रा पूरी तरह सफल नजर आ रही है।












Click it and Unblock the Notifications