Khan Sir ने खोला अपनी गुपचुप शादी का हर राज! बताया लव है या अरेंज, क्या थी बीवी के घूंघट करने के पीछे की वजह?
Khan Sir: बिना किसी शोर-शराबे के चुपचाप शादी करने वाले देश के मशहूर एजुकेटर खान सर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। पढ़ाई के अपने अनोखे अंदाज और देशभक्ति से जुड़ी बातों के लिए पहचाने जाने वाले खान सर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में पहली बार अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी शादी को सीक्रेट क्यों रखा, और उनकी पत्नी ने शादी में घूंघट क्यों किया।
इस बातचीत में खान सर ने साफ-साफ बताया कि क्या यह फैसला उनका था या फिर उनकी पत्नी की इच्छा थी? फैन्स के मन में लंबे समय से यह सवाल था कि खान सर की शादी को लेकर इतनी चुप्पी क्यों है। अब खुद उन्होंने सब कुछ साफ कर दिया है।

कई लोग खान सर पर सवाल भी उठा रहे थे कि महिलाओं के लिए यूं तो बड़ी-बड़ी बातें करने वाले खान सर ने अपनी पत्नी को ही घूंघट करने पर मजबूर कर दिया! इन सभी बातों का जवाब देते हुए उन्होंने साफ किया कि ये फैसला उनकी बीवी का था और उन्होने अपनी पत्नी के फैसले का मान रखा।
ये भी पढ़ें: एक बार फिर क्यों सुर्खियों में छाए IAS Athar Aamir Khan? Ex वाइफ IAS Tina Dabi से जुड़ा है लिंक
क्यों की गुपचुप शादी?
जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने गुपचुप तरीके से शादी क्यों की? तब उन्होंने कहा कि मम्मी-पापा को पसंद था उनकी इच्छा थी कि इस तारीख को शादी हो इसलिए हमने डेट में तबदीली नहीं की। खान सर ने चुटकी लेते हुए कहा कि हमारी बदकिस्मती है कि हमें पाकिस्तान जैसा पड़ोसी मिला हुआ है। हमारी शादी की डेट आई तो युद्द वाले हालत बन गए पर क्योंकि सबकुछ पहले से तय था तो हमने बदलाव नहीं किया। ये पहले से तय किया हुआ था कि शादी चुपचाप कर के रिसेप्शन देना है।
'BPSC का पेपर लीक हो जाता है, मेरी शादी नहीं हुई'
BPSC के पेपर लीक होने पर तंज करते हुए खान सर ने कहा, "मेरी शादी लीक नहीं हुई, जहां शादी हुई थी वहां के ओनर को भी नहीं पता था कि मेरी शादी है और यहां BPSC का पेपर लीक हो जाता है।"
अरेंज मैरेज है या लव?
खान सर ने अपनी शादी की डिटेल्स बताते हुए कहा कि उनकी दुल्हन उनकी मां और पापा के पसंद की है। यानी कि उन्होंने लव नहीं अरेंज मैरेज की है। जब उनसे पूछा गया कि ऐसे शांत तरीके से, बिना किसी को बताये शादी करने के फैसले से उनकी पत्नी को परेशानी नहीं हुई? तब उन्होंने कहा कि इस मामले में वो बहुत लकी हैं, उन्हें एक अंडरस्टैंडिंग पार्टनर मिली हैं जो उनकी बातों को समझती हैं।
रिसेप्शन में पत्नी ने क्यों किया था घूंघट?
खान सर ने अपने रिसेप्शन में पत्नी के घूंघट को लेकर हुए बवाल पर भी सारी बातें स्पस्ट की। हालांकि वो पहले भी इस मुद्दे पर अपने क्लास के दौरान बोल चुके हैं जब उन्होंने कहा था कि वो गांव-देहात से आते हैं और वहां ऐसा ही होता है कि दुल्हन घूंघट में होती है और औरतें उनका घूंघट उठा कर चेहरा देखने के बाद शगुन देती हैं।
इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि घूंघट करने का फैसला पूरी तरह से उनकी पत्नी का था। खान सर ने कहा, "मेरी वाइफ का फैसला था ये, उनका कहना था कि ये उनके बचपन का शौक है। हर लड़की का सपना होता है कि शादी के मौके पर उस पर फोकस हो।" उन्होंने कहा, "उतने भीड़ में दुल्हन कि अलग पहचान क्या होती है? रिसेप्शन में तो सब सजधज कर आए होते हैं।"
'बीवी की थी घूंघट लेने की जिद्द'
खान सर ने कहा, " हम तो उनको बोले भी थे कि आप घूंघट करेंगी तो लोग मुझे बोलेंगे, पर वो जिद्द पर अड़ी थीं कि उनको ऐसे ही रहना है।"
उन्होंने भारतीय संस्कृति की बात करते हुए कहा, "हम ग्रामीण परिवेश से आते हैं जहां दुल्हन का मुंह देखने के बाद औरतें और छोटे लोग नेग देते हैं जबकि जो उम्र में बड़े पुरुष लोग होते हैं उनसे महिलाएं पर्दा करती हैं। मेरी मम्मी आज भी जेठ लोगों से थोड़ा कतरा कर निकल जाती हैं। मैंने तो अपनी पत्नी को मना किया था पर मैं थोप तो नहीं सकता ना, उनकी जो इच्छा थी मैंने उसका मान रखा।"
घूंघट को लेकर खान सर को बनाया गया था निशाना
बता दें, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान युद्द जैसे हालत के बीच खान सर ने ब्याह रचाया था। 2 जून को पटना में रिसेप्शन का भव्य आयोजन किया गया था। इस दौरान उनकी पत्नी ने घूंघट कर रखा था जिसे लेकर खान सर को नेटिजन्स ने निशाने पर लिया था। लोगों का कहना था कि लड़कियों के अधिकार की वकालत करने वाले खान सर अपने बीवी पर पुराने विचार थोप रहे हैं। वहीं, कई लोगों ने खान सर का पक्ष लेते हुए कहा था कि ये मियां-बीवी का निजी पैसला है, उनका ट्रेडिशन है इससे दूसरों को आपत्ति नहीं होनी चाहिए।
ये भी पढ़ें: खान सर की सीक्रेट वेडिंग प्लानिंग का खुलासा, हलवाई के मोबाइल पर लगाई टेप, फॉर्म हाउस मालिक तक को नहीं बताया












Click it and Unblock the Notifications