Khan Sir: खान सर छात्रों की मुफ्त में मदद करते हैं और डिप्टी सीएम... अभ्यर्थियों का विजय सिन्हा पर फूटा गुस्सा

Khan Sir News Controversy: बिहार में बीपीएसी छात्रों के प्रदर्शन में खान सर के शामिल होने पर सियासत चर्म पर हैं। बीते दिनों उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने गुरू रहमान और खान सर पर छात्रों को भड़काने का आरोप लगाया है। डिप्टी सीएम के बयान के बाद छात्र भड़क गए और विजय सिन्हा की पोल खोल दी।

Recommended Video

    खान सर पढ़ाते हैं या भड़काते हैं, छात्रों ने विजय सिन्हा के बयान पर दी ये प्रतिक्रिया

    वन इंडिया हिंदी से बात करते हुए साजिद खान सुर्भे ने कहा कि खान सर बच्चों को मुफ्त में शिक्षा दे रहे, यह विजय सिन्हा को नहीं दिखा। उन पर छात्रों को भड़काने का आरोप लगा रहा हैं। क्या लोगों को विजय सिन्हा का इतिहास नहीं पता है। लखीसराय से लेकर पटना तक माफियाओं को संरक्षण दे रहे हैं।

    Khan Sir Controversy difference between Vijay Sinha and Khan Sir students allegations on Deputy CM

    बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा बालू माफियाओं को संरक्षण देकर अकूत संपत्ति बना चुके हैं। चूंकि वह भाजपा में है, इसलिए जांच के दायरे से बाहर हैं। दूसरे दल के नेता होते तो कई केस खुल गए होते। यह तो देखने को ही मिल रहा है कि, भ्रष्टाचारी नेता बीजेपी में शामिल होते ही बेदाग हो जाते हैं। मोदी डिटर्जेंट पाउडर का कमाल है।

    खान सर बच्चों को शिक्षित कर रहे हैं, यह बात भ्रष्टाचारियों के गले नहीं उतर रही है। क्योंकि समाज शिक्षित होगा तो वह बेईमान नेताओं से सवाल करेगा। समाज सुधारने की पहल करेगा। अगर ऐसा हो जाएगा तो फिर नफरत का बाज़ार सजाने वालों की दुकान बंद हो जाएगी। हिंदू-मुस्लिम का खेल ख़त्म हो जाएगा।

    डबल इंजन की सरकार जो झूठे वादे कर सत्ता का सुख ले रही है, वह विपक्ष का दुख झेलने को मजबूर हो जाएगी। इसलिए शिक्षक को ही बदनाम करने की कोशिश का जा रही है, ताकि बच्चों के माता-पिता उन्हें पढ़ने ही नहीं भेजें और समाज अशिक्षित रहे। विजया सिन्हा और खान सर में बस फर्क इतना है कि, खान सर छात्रों को संरक्षण देते हैं और डिप्टी सीएम माफियाओं का साथ देते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+