खगड़ियाः घास काटने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, पसरा मातम
खगड़िया। बिहार के खगड़िया जिले में कटिहार-बरौनी रेलखंड के पसराहा स्टेशन के पास दर्दनाक हादसा हो गया, जहां ट्रेन के चपेट में आने से मां-बेटी की मौके पर मौत हो गई। मां-बेटी रेलवे लाइन के पास घाट काटने के लिए गई थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों रेल पटरी के किनारे घास काट रही थी। इसी दौरान ट्रेन के आवाज सुनाई देने के बाद दोनों मां-बेटी दूसरे ट्रैक पर चली आई। इसी दौरान दूसरे ट्रैक पर भी ट्रेन के आ जाने से दोनों उसकी चपेट में आ गईं।

वहीं हादसे की सूचना मिलने के बाद रेल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मृतकों की पहचान पसराहा थाना क्षेत्र के महद्दीपपुर छड़की निवासी नवल मंडल की 55 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी देवी और पुत्री 17 वर्षीय ममता कुमारी के रूप में हुई है। एक ही परिवार के मां-बेटी की ट्रेन हादसे में मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। गांव के लोगों ने बताया कि रोजाना मां-बेटी घास काटने के लिए जाती थीं। लेकिन इसी बीच ये हादसा हो गया। वहीं राजधानी पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र के मसाढी स्थित कररुआ नदी किनारे के पास गर्दन कटी एक महिला का शव बरामद हुआ है। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी शव मिलने की सूचना पाते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची फिर महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।
घटनास्थल से बैंक संबंध कुछ कागजात के मिलने के बाद मृतका की पहचान धनरूआ के कोरियावा निवासी संजीत पांडेय की पत्नी मंजूषा देवी के रूप में की गई है। पुलिस का कहना है कि मृतका के गले पर धारदार हथियार के निशान हैं। बताया जाता है कि महिला का अपने पति के साथ अच्छे संबंध नहीं होने के कारण मंजूषा देवी गोपालपुर थाना क्षेत्र के सोना गोपालपुर स्थित अपने मायके में ही पिछले सात-आठ सालों से रह रही थी।












Click it and Unblock the Notifications