एकतरफा प्यार की आग में जल रहे आशिक ने की प्रेमिका की मां के साथ हैवानियत, सबके सामने मार डाला

खगड़िया। बिहार के खगड़िया जिले के बेलदौर थाना के पनसलवा गांव में एक सनकी आशिक ने लड़की की मां की तेज धारदार हथियार से दिनदहाड़े हत्या कर दी। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हत्यारोपित आशिक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उसे भीड़ से छुड़ाकर गाड़ी में बैठाया। लेकिन भीड़ इतनी उग्र थी कि पुलिस गाड़ी में भी उसकी जमकर पीट दिया। इस दौरान कई पुलिसकर्मी के भी जख्मी होने की खबर है।

Recommended Video

    एकतरफा प्यार की आग में जल रहे आशिक ने की प्रेमिका की मां के साथ हैवानियत, सबके सामने मार डाला
    दोस्त की बहन से करता था प्यार

    दोस्त की बहन से करता था प्यार

    हालांकि भीड़ से बचाकर आरोपी को बेलदौर PHC में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो -रो कर बुरा हाल है। मृत महिला की पहचान गांव के लेल्हो सिंह की 55 वर्षीया पत्नी वीणा देवी के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार आरोपी अमित कुमार का ननीहाल पनसलबा गांव मे था और यहीं पर एक लड़की से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था । लड़की के परिजनों को जब इस बात की भनक लगी तो उसकी शादी दूसरे जगह कर दी गई।

    परिजनों को लग गई थी भनक

    परिजनों को लग गई थी भनक

    इसी वजह से गुस्साए आरोपी ने दिनदहाड़े तेज धारदार हथियार से लड़की की मां की हत्या कर दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि प्रेमिका के भाई से पहले आरोपित प्रेमी की दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोस्त के घर आने-जाने का सिलसिला शुरू हुआ तो युवक को अपने दोस्त की बहन से एकतरफा प्यार हो गया। धीरे-धीरे एक तरफा प्यार परवान चढ़ता गया। लड़की के परजिनों को युवक के प्रेम की भनक मिलते ही पहले प्रेमिका के भाई ने सनकी युवक का साथ छोड़ दिया।

    प्रेमिका से करना था चाहता था शादी

    प्रेमिका से करना था चाहता था शादी

    आरोपित युवक ने 10 माह पूर्व भी मृतका के खलिहान में आग लगा दी थी। लेकिन सनकी आशिक हत्या जैसी बड़ी घटना को अंजाम देकर अपनी प्रेमिका से बदला लेने की ताक में था। कई दिनों से लड़की के परिजन को युवक जान से मारने की धमकी दे रहा था। सनकी आशिक एक तरफा प्यार में अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता था।

    रास्ते में घात लगाकर बैठा था

    रास्ते में घात लगाकर बैठा था

    ग्रामीणों ने बताया कि बीते रविवार की रात जब लड़की के पिता घर में सोये हुए थे तो आरोपित युवक उसकी हत्या करने की नियत से आसपास मंडराते देखा गया। लेकिन मौका नहीं मिलने से घटना को अंजाम नहीं दे पाया। वहीं सोमवार की दोपहर जब गांव के लेल्हो सिंह की पत्नी 55 वर्षीय वीणा देवी आवश्यक काम निबटाकर पनसलवा गांव के वार्ड 12 कालीस्थान समीप के सुनसान रास्ते होकर घर लौट रही थी।

    दबिया से काट दिया

    दबिया से काट दिया

    उक्त रास्ते के बांसबीटा समीप पूर्व से घात लगाये आरोपित युवक ने उसको रोककर ताबड़तोड़ धारदार दबिया के कई वार उसके सिर एवं सीने पर कर निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+