खगड़ियाः कोचिंग में आग लगने से दो स्टूडेंट की जलकर मौत, झोपड़ी में पढ़ रहे थे छात्र

खगड़िया। बिहार के खगड़िया शहर के चित्रगुप्तनगर थाना क्षेत्र में दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां फूस की झोपड़ी में चल रही कोचिंग में आग लगने से एक छात्र और एक छात्रा की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोचिंग में शिक्षक क्लास ले रहे थे। इसी दौरान आग भड़क गई। आग तेजी से फैलने पर भगदड़ मच गई। इसी दौरान चपेट में आने से दो स्टूडेंट गंभीर रूप से झुलस गए और दोनों की मौत हो गई।

khagaria two student died during fire in coaching

मृतक की पहचान 18 वर्षीय लाछो कुमारी और 25 वर्षीय उत्तम कुमार के रूप में की गई। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच कर रही है। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। वहीं घटना को लेकर स्थानीय लोगों के बीच कई तरह की चर्चा चल रही है।

बता दें कि इससे पहले किशनगंज में घर में सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जिसमें चार बच्चे और घर के मालिक शामिल हैं। गैस सिलेंडर का धमाका इतना जोरदार था कि घटनास्थल पर शव तक क्षत-विक्षत हो गया। वहीं हादसे में मृत गृह स्वानी की पत्नी गंभीर रूपस से झुलस गई है, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन महिला की हालत को देखते हुए उसे एमजीएम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+