खगड़ियाः दशहरे का मेला देखकर लौट रहा परिवार हुआ हादसे का शिकार, तीन की मौत

खगड़िया। बिहार के खगड़िया जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र में बीते शुक्रवार की देर रात को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस भीषण दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महेशखूंट के रहने वाले एक परिवार के दस लोग दशहरा का मेला घूमकर ऑटो से वापस अपने घर पर महेशखूंट लौट रहे थे। इसी दौरान महेशखूंट थाना के हरंगी टोला के पर एक ट्रक ने ऑटो में तेज गति से धक्का मार दिया। इसके चलते ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की कोशिश से ऑटो से जख्मी लोगों को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

khagaria road accident three people died of one family

इस घटना में गंभीर रूप से घायल तीन लोगों की मौत शनिवार की सुबह इलाज के दौरान हो गई। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। अभी भी सात लोगों का इलाज खगड़िया के सदर अस्पताल में चल रहा है। महेशखूंट थाना प्रभारी नीरज ठाकुर ने पोस्टमार्टम के बाद तीनों शवों को परिजनों को सौंप दिया। महेशखूंट पंचायत के सरपंच महेंद्र सिंह ने बताया कि गौछारी के रहने वाले स्वर्गीय सत्यनारायण चौरसिया के दो पोता, जिनमें 17 वर्षीय अनिकेत कुमार, दो वर्षीय दर्शित और एक पुत्री सुधा देवी की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि महेशखूंट में दशहरा का मेला काफी बड़ा लगता है, उसी को देखने के लिए देखने के लिए ऑटो को रिजर्व कराया और मेला देखने गए थे। घर लौटते वक्त यह दर्दनाक हादसा हुआ। एनएच 31 पर लगातार ऑटो से हो रही सड़क दुर्घटना को देखते हुए स्थानीय लोगों ने रात के समय एनएच पर ऑटो परिचालन पर प्रतिबंध लगाने की मांग बिहार सरकार और जिला प्रशासन से की है।

युवा शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी ने कहा कि रात को ट्रक काफी तेज गति से चलती है, जिसके कारण सबसे ज्यादा ऑटो ही दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। ऐसे में रात के समय नेशनल हाइवे पर ऑटो परिचालन पर प्रतिबंध लगनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+