Viral Video: मां की मौत पर शव यात्रा में डीजे और डांस, आखिर क्यों बेटों ने मनाया जश्न, जानिए
Khagaria DJ Viral Video: बिहार के खगड़िया ज़िले में शव यात्रा में डीजे और डांस का अनोखा मामला सामने आया है। जहां मां की मौत पर बेटों ने शवा यात्रा के दौरान डीजे बजाया और डांस करते हुए जश्न मनाते हुए नज़र आए।
अनोखी शव यात्रा में बच्चों से लेकर बुज़ुर्ग तक डीजे की धुन पर ठुमका लगाते नज़र आए। यह पूरा मामला खगड़िया जिले के पिपरालतीफ़ गांव (परबत्ता प्रखंड) का है। जहां वार्ड संख्या 6 निवासी 85 वर्षीय बुज़ुर्ग महिला की मौत हो गई।

रविवार के दिन श्रमति देवी के मौत के बाद उनके बेटे ललन शर्मा, सोनेलाल शर्मा और श्रीराम शर्मा ने शव यात्रा में जश्न मनाने का फ़ैसला लिया। मौत में मातम की बजाय जश्न मनाने के लिए पूरे गांव वालों को न्योता दिया।
Recommended Video
बुज़ुर्ग महिला के तीनों बेटों ने डीजे तो मंगवाया, इसके साथ ही दो नर्तकियों को भी बुलाया। डीजे बजाने के बाद नर्तकियों के साथ नाचते झुमते शव यात्रा निकाली गई। इसके बाद अगुवानी गंगा घाट में ले जाकर अंतिम संस्कार किया गया।
बुज़ुर्ग महिला के बेटों से जब पूछा गया कि वह मातम की बजाये, जश्न मना रहे थे। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मां की इच्छा थी कि उनकी शव यात्रा धूमधाम से निकले। इसलिए मातम की बजाए जश्न मनाते हुए शव यात्रा निकाली।
शव यात्रा में जश्न का वीडियो वायरल होने के बाद कुछ लोगों ने कहा कि यह ग़लत परंपरा की शुरुआत है। किसी के परिवार को कोई सदस्य दुनिया को अलविदा कहता है तो, तकलीफ़ होती है। यहां मां के गुज़रने पर जश्न मनाना बहुत ही ग़लत संदेश है।












Click it and Unblock the Notifications