B से बीड़ी या B से बिहार? ये लिखने के बाद आखिर कांग्रेस को क्यों डिलीट करना पड़ा अपना पोस्ट?

Kerala Congress Bidi-Bihar Tweet: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राज्य में पार्टियों के बीच का सियासी टकराव बढ़ गया है। अब नया बवंडर उठा है केरल कांग्रेस का एक ट्वीट से, जिसमें बीड़ी और बिहार की तुलना कर दी गई। ट्वीट में लिखा गया - "बीड़ी और बिहार दोनों 'B' से शुरू होते हैं, अब इन्हें पाप नहीं माना जा सकता।"

यह टिप्पणी सामने आते ही सियासी तूफान खड़ा हो गया। बीजेपी ने ट्वीट को लपका और लगे हाथ इसे बिहार और बिहारियों का अपमान करार दिया और कांग्रेस पर मानसिक दिवालियापन का आरोप लगाया।

kerala-congress-bidi-bihar-tweet-sparks-row

वहीं भला जेडीयू भी कहां पीछे रहने वाली थी उस ने भी मोर्चा संभालते हुए कांग्रेस को चेतावनी दे दी कि बिहार की जनता ऐसे तिरस्कार को कभी माफ नहीं करेगी।

'B से बीड़ी...' का क्या है पूरा मामला?

दरअसल, हालिया जीएसटी सुधारों में बीड़ी पर टैक्स 28% से घटाकर 18% कर दिया गया है। वहीं सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादों पर टैक्स बढ़ा दिया गया। इसी के संदर्भ में केरल कांग्रेस के आधिकारिक अकाउंट से एक चार्ट शेयर किया गया और उसके साथ ट्वीट किया जिसमें लिखा था- "बीड़ी और बिहार दोनों 'B' से शुरू होते हैं, अब इन्हें पाप नहीं माना जा सकता।"

बीजेपी का तीखा हमला - "बिहारियों का अपमान किया गया"

बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी बार-बार बिहार और बिहारियों का अपमान करती रही है। पूनावाला ने कहा - "यह वही कांग्रेस है जिसने प्रधानमंत्री मोदी की मां के लिए भद्दे शब्द इस्तेमाल किए। अब पूरे बिहार की तुलना बीड़ी से कर दी। कांग्रेस की मानसिकता साफ हो गई है।"

उन्होंने आगे कहा कि अगर वो B से बिहार और B से बीड़ी कहते हैं तो हम भी कह सकते हैं कि C से कांग्रेस है, C से करप्शन और C से चाटुकारिता है।

जेडीयू भी हमलावर: "बिहार बीड़ी नहीं, बुद्ध की धरती है"

जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने ट्वीट को सीधे बिहार का अपमान करार दिया। उन्होंने कहा - "बिहार की पहचान बीड़ी नहीं है, यह बुद्ध, सीता और सूफी संतों की धरती है। यह बिहार बुद्धिमान और स्वाभिमानी बिहार है। कांग्रेस और उसके साथी लगातार बिहार को नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं।"

नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि अब गेंद आपके पाले में है। क्या आप सिर्फ उम्मीदवार बनने के लिए गठबंधन की हरकतों पर आंख मूंदे रहेंगे?

वहीं इस पूरे मामले को तुल पकड़ता देख कांग्रेस ने सफाई देते हुए कहा कि ट्वीट का मकसद बिहार का अपमान करना नहीं था, बल्कि जीएसटी रिफॉर्म्स पर व्यंग्य करना था। लेकिन पार्टी के कई लोग यह भी मान रहे हैं कि ट्वीट की भाषा बेहद आपत्तिजनक और असंवेदनशील थी।

Bihar Election 2025 से पहले बिहार में "बीजेपी बनाम कांग्रेस"

यह विवाद ऐसे समय उठा है जब बिहार विधानसभा चुनाव नज़दीक हैं। बीजेपी और जेडीयू इस मुद्दे को जनता के बीच ले जाकर कांग्रेस को बिहारी अस्मिता के विरोधी के रूप में पेश करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस की सफाई जनता को कितनी स्वीकार होगी, यह चुनावी नतीजे तय करेंगे। स्पष्ट है कि एक ट्वीट ने बिहार की राजनीति में नया तूफान खड़ा कर दिया है और यह आने वाले चुनाव में कांग्रेस के लिए भारी पड़ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+