बिहारः पत्नी ने बहन और जीजा के साथ मिलकर की हैवानियत, पति को बांधकर उसके चेहरे पर फेंका तेजाब
कटिहार। बिहार के कटिहार जिले में घरेलू विवाद में पत्नी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर पति पर तेजाब फेंक दिया। पुलिस ने पीड़ित पति के बयान के आधार पर पत्नी सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया। पूरा मामला बरारी थाना के सूजा पुर गांव से जुड़ा हुआ है। पत्नी की बहन और उनके पति के अलावा ग्रामीण प्रतिनिधि ने एसिड अटैक जैसी संगीन वारदात को अंजाम देने में पत्नी भारती देवी का साथ दिया है।
Recommended Video

पति-पत्नी में होती थी मारपीट
बरारी थाना क्षेत्र के सूजा पुर गांव के इस मामले के बारे में बताया जा रहा है कि पिछले कुछ वक्त से पति संजय प्रसाद मंडल और भारती देवी में अक्सर छोटी-छोटी बात को लेकर विवाद चलता था। इस कारण कई बार भारती देवी घर छोड़कर भी जा चुकी है। बीते दिन बच्चों की ट्यूशन नहीं जाने पर पति पत्नी में एक बार फिर खूब बहस हुई

बहन और जीजा के साथ मिलकर घटना को दिया अंजाम
जिसे लेकर पति संजय ने भी पत्नी के साथ मारपीट भी किया था। लेकिन बाद में पत्नी अपने बहन और उसके पति के साथ मिलकर उसे बांधकर उसके चेहरे पर ऐसिड छिड़क दिया। बड़ी बात यह है की इस संगीन वारदात को अंजाम देने में ग्रामीण प्रतिनिधि भी भारती देवी के साथ निभाया है। घटना के बारे में पति संजय और उसके बेटा अमृत भी पूरी कहानी बयां कर रहे है।

पुलिस ने पति और बेटे के बयान पर दर्ज किया मामला
घटना के बारे में सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि पीड़ित संजय मंडल के बयान पर सात लोगों पर मामला दर्ज कर लिया गया है, जिसमें पत्नी भारती देवी उसकी बहन आरती देवी और बहन के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य लोग फरार हैं। जल्द ही उन लोगों को भी गिरफ्तार किया जायेगा। प्रथम दृष्टि में मामला पूरी तरह घरेलू विवाद से जोड़कर ही लग रहा है। संजय के आरोप के आधार पर पुलिस पूरे मामले को घरेलू विवाद के कारण हुई वारदात से जोड़कर देख रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications