कटिहारः कोरोना के चलते मौत होने पर नदी किनारे गड्ढा खोदकर दफनाया शव, वीडियो वायरल होने पर उजागर हुआ मामला

कटिहार। कोरोना काल में कई ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जिसने हम सभी को झकझोर कर रख दिया। ऐसी ही एक घटना सामने आई है बिहार के कटिहार जिले से, जिसे जानकर आप इंसानियत के बारे में सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। दरअसल, जिले के सौरा नदी के तट पर एक कोविड -19 पीड़ित के शव को कथित तौर पर दिखाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो की सत्यता की कटिहार के जिलाधिकारी उदयन मिश्रा ने जांच की। और यह वीडियो बिल्कुल सच है। यह घटना 7 मई को हुई थी।

katihar video viral of ambulance man who throw dead body in pit nearby river

घटना के बारे में पता चलने के तुरंत बाद, शहर के मजिस्ट्रेट, एसडीओ और क्षेत्र के एसडीपीओ के नेतृत्व में एक जांच पैनल गठित किया गया, जिसने बाद में रविवार को भेरिया रहिका गांव का दौरा किया। जांच के दौरान, यह पाया गया कि उस व्यक्ति की मृत्यु 6 मई को कोविड से हुई थी। "मृतक के भाई के बयान के अनुसार, उसके परिवार के पास शव का दाह संस्कार करने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं थे।

इसके अलावा, ग्रामीणों ने परिवार के सदस्यों को बताया कि कोविड पीड़ित का दाह संस्कार दूसरों के लिए स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है। इसलिए, उन्होंने शरीर को दफनाने के लिए अपनी जमीन में 8 फीट गहरा गड्ढा खोदा था।

वायरल हो रहे वीडियो में में नजर आ रहा है कि कोरोना से मौत के बाद शव को एंबुलेंसकर्मी पूर्णिया रोड पर भसना पुल के नीचे नदी किनारे छोड़कर चल जाते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने सीएस को 24 घंटे के अंदर जांच रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया गया है।

जिला अधिकारी ने कहा कि मामले की शुरुआती जांच में पाया गया है कि यह शव किसी स्थानीय नागरिक का है और उसके परिजनों की मौजूदगी में ही शव को नदी किनारे जमीन में दफनाया गया है। हालांकि इसके अलावा डीएम उदयन मिश्रा ने कहा है कि अगर इसमें किसी की भी गलती होगी तो दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

डीएम उदयन मिश्रा ने कहा कि शव किसी अशोक चौहान नाम के शख्स की है जिनका देहांत 6 मई की रात में हुआ था। उनके परिजन ने नदी किनारे अपनी जमीन पर पहले से ही गड्ढा खोदकर का रखा था ताकि वहां उन्हें दफनाया जा सके। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि यह महज शुरुआती जानकारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+