कटिहार: स्कूल देखते-देखते समा गया गंगा की गोद में, देखें रोंगटे खड़े करने वाला Video
कटिहार: स्कूल देखते-देखते समा गया गंगा की गोद में, देखें रोंगटे खड़े करने वाला Video
कटिहार, 11 दिसंबर: रोंगटे खड़े कर देना वाला एक वीडियो बिहार के कटिहार जिले से सामने आया है। जिसमें एक उत्क्रमित मध्य विद्यालय देखते-देखते ही गंगा नहीं में समा गया। हालांकि, जिस समय यह हादसा हुआ, उस वक्त विद्यालय में कोई छात्र उपस्थित नहीं था। विद्यालय के गंगा में सामने का ये वीडियो स्थानीय लोगों द्वारा बनाया गया है। जिस देखने से समझ आता है कि उस वक्त वहां का दृश्य कितना भयवाह होगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो कटिहार जिले के अमदाबाद प्रखंड का है। यहां गंगा नदी के कटाव से उत्क्रमित मध्य विद्यालय झब्बू टोला देखते ही देखते नदी में समा गया। ग्रामीणों की मानें तो शुक्रवार को अचानक से गंगा नदी का कटाव तेजी से बढ़ गया और विद्यालय भवन के नीचे तक की मिट्टी कटकर नदी में समा गया। शनिवार को विद्यालय भवन का कमरा कटाव के चलते भरभरा के गिर गया। इससे पहले ही लोगों में डर था कि स्कूल कभी भी धाराशायी हो सकता है।
वहीं, विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक नंद किशोर सिंह ने बताया कि विद्यालय में कुल 600 छात्र-छात्रा नामांकित हैं। गंगा के कटाव से विद्यालय भवन समा जाने के बाद अब इनकी पढ़ाई पर प्रभाव पड़ेगा। विद्यालय के कटाव की जद में आने से आसपास के ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल है। कटाव होने से छात्र-छात्राओं का अवकाश घोषित कर दिया है। वीडियो में दिख रहा है कि नदी के किनारे बने स्कूल के पीलर कटाव के चलते एकाएक ध्वस्त हो जाते हैं। इस दौरान इस दृश्य को देखने के लिए वहां पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी है।
लोगों की माने तो इस इलाके में कटाव निरोधी कार्य के नाम पर केवल खानापूर्ति हुई है, जिसका दंश लोगों को झेलना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जल्द इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो पूरा विद्यालय गंगा में समा जाएगा। हालांकि, कटाव के हालात को देखते हुए विद्यालय परिसर से जरूरी सामान को खाली करवा लिया गया है। लेकिन पढ़ाई पूरी तरह बाधित होने से बच्चों सहित उनके अभिभावक भी परेशान हैं.












Click it and Unblock the Notifications