Katihar News: सावन की पहली सोमवारी में दर्दनाक हादसा, गंगा स्नान के दौरान 4 की मौत, 2 मुश्किल से बचे
Katihar Ganga River News: सावन की पहली सोमवारी में बिहार के कटिहार ज़िले में दर्दनाक हादसा हो गया, जहां गंगा स्नान करने गए 6 मासूम डूब गए। गोताखोरों की मदद से बच्चों को बाहर निकाला गया, आनन-फानन में अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने चार बच्चों को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है।
कटिहार जिला के बरारी थाना क्षेत्र में हुए इस घटना में 18 वर्षीय मोहन कुमार, 16 वर्षीय पप्पू कुमार, 15 वर्षीय शिवम कुमार और 14 वर्षीय हर्ष कुमार की मौत हो गई। वहीं दो बच्चों की बमुश्किल जान बच पाई है। ग़ौरतलब है कि सभी मासूम एक गांव के कोढा थाना क्षेत्र के खेरिया गांव निवासी हैं।

हादसे की सूचना पर बरारी थाना अध्यक्ष मनीष कुमार दल बल के साथ मौक़े पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सावन की पहली सोमवारी को सुबह करीब 7:30 बजे खेरिया गांव के 6 बच्चे गंगा स्नान के लिए काढागोलाघाट (बरारी) गए थे।
गंगा स्नान करने के बाद, जल भरने लगे, इसी दौरान 4 बच्चे गहरे पानी के चपेट में आ गए, वहीं 2 बच्चे बमुश्किल अपनी जान बचाकर बाहर निकले। वह इतने घबरा गए थे कि पानी से बाहर निकलते ही वहां से भाग गए। वहीं पानी में डूब 4 बच्चों को गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला गया।
सभी बत्तों को बिना वक्त गंवाए बरारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं इस पूरे मामले में बरारी थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि पुलिस मामले कार्रवाई कर रही है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है, पोस्टमार्टम कराने के बाद शव सौंप दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications