Viral Video: RPF की जांबाजी को सलाम, 'मौत के मुंह' से यात्री को बचाया, किया जाएगा सम्मानित
जोगबनी से कटिहार आ रही फास्ट पैसेंजर ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही, एक यात्री चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश करने लगा, इसी दौरान उसका पैर फंसा और वह गिर गया। वहां मौजूद आरपीएफ जवान ने व्यक्ति की जान बचाई।

Viral Video: सोशल मीडिया पर कब कौन सा वीडियो वायरल हो जाए यह कोई नहीं जानता। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कई युवाओं को अलग पहचान भी मिली है। सोशल मीडिया पर एक जांबाज RPF का वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसने मौत के मुंह से एक शख्स को निकाल लिया। लोग इस वीडियो को देखने के बाद आरपीएफ जवान की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं पूरा मामला।
Recommended Video

ट्रेन से उतरने के दौरान गिरा एक शख्स
वायरल वीडियो पूर्णिया रेलवे स्टेशन का है, जहां एक व्यक्ति ट्रेन से उतरने के दौरान गिर गया। ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसे शख्स पर आरपीएफ जवान की जैसे नज़र पड़ी, वह बिना वक्त गंवाए पलक छपकते ही व्यक्ति के पास पहुंच गया और फिर कुछ ही सेकंड में व्यक्ति को मौत की मुंह से बाहर निकाल लिया। जवान के इस नेक काम की खूब चर्चा हो रही है। वहीं अब उसे जांबाज़ी के लिए सम्मानित भी किया जाएगा।

जोगबनी से कटिहार आ रही थी फास्ट पैसेंजर ट्रेन
कटिहार रेल मंडल के पूर्णिया स्टेशन में मंगलवार को घटी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। जोगबनी से कटिहार आ रही फास्ट पैसेंजर ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही, एक यात्री चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान धोती में पैर फंसने की वजह से वह अनियंत्रित होकर गिर गया। गिरने के साथ ही वह चलती ट्रेन के नीचे आने ही वाला था।

RPF जवान संजीव कुमार सिंह होंगे सम्मानित
RPF जवान संजीव कुमार सिंह प्लेटफॉर्म पर गश्त कर रहे थे, अचानक उनक नजर यात्री पर गई। उन्होंने बिना वक्त गंवाए यात्री को बचाने के लिये दौड़ लगा दी। ट्रेन के आगोश में आ रहे व्यक्ति की खींच कर जान बचाई। यात्री को मौत के मुंह से वापस लाने वाला मंज़र रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। जो कि अब वायरल हो रहा है। कटिहार रेल मंडल आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट कमल सिंह ने RPF जवान संजीव कुमार सिंह के पहल की खूब सराहना की। वहीं संजीव कुमार सिंह को सम्मानित किए जाने की भी घोषणा की।
ये भी पढ़ें: शादी के Viral Video की सच्चाई आई सामने, छात्र का तो कुछ और ही था प्लान










Click it and Unblock the Notifications