Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

शादी के Viral Video की सच्चाई आई सामने, छात्र का तो कुछ और ही था प्लान

बिहार के भागलपुर ज़िले में हुई शादी का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी लेकिन जब सच्चाई सामने आई तो कह रहे हैं, छात्र तो नौटंकीबाज़ निकला। आप भी पढ़ें क्या है पूरा मामला

Bhagalpur wedding viral video reality news in hindi

Wedding Viral Video: सोशल मीडिया पर किसी भी मुद्दे का वीडियो वायरल होते ही सुर्खियां बन जाती हैं। इसके साथ ही वीडियोस पर कई करह की प्रतिक्रिया भी आने लगती है। हाल ही में शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें युवक दूल्हे की बगल में बैठ कर बता रहा था कि वह छात्र है, होस्टल में रहता है, रास्ते से गुज़र रहा था, तभी बारात दिखी और खाने आ गया। आपको कोई ऐतराज़ तो नहीं। इस पर दूल्हे ने कहा कि कोई ऐतराज़ नहीं, खुद भी खाओ और होस्टल के बच्चों के लिए भी लेते जाओ।

भागलपुर जिले का है वीडियो

भागलपुर जिले का है वीडियो

बिहार के भागलपुर जिले का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी वायरल हुआ। जिस पर लोगों ने कई तरह की प्रतिक्रिएं दी। एक ने कहा कि यह बिहार है यहां अंजान को भी शादी में इज़्ज़त से खिलाते हैं। दूसरे प्रदेशों में तो बिन बुलाये मेहमान शादी में खा लें तो उससे बर्तन धुलवाते हैं। वहीं एक ने कहा कि दूल्हा तो बड़ा दिलदार निकला। एक लफ़्ज़ में ये कह लीजिए की वीडियो के बाद दूल्हे को तो लोगों ने हीरो ही बना दिया था, लेकिन अब वीडियो की सच्चाई जानने पर लोग कह रहे हैं। लड़का तो नौटंकीबाज़ निकला।

बिन बुलाए बाराती वाले वीडियो की सच्चाई

बिन बुलाए बाराती वाले वीडियो की सच्चाई

बिन बुलाए बाराती वाला इस वीडियो की पूरी सच्चाई भी जान ही लीजिए। वीडियो में जो दोनों युवक दिख रहे हैं, वह कलाकार हैं। दूल्हा बने हुए व्यक्ती की हकीकत में शादी हो रही थी। दूसरा युवक शादी में आमंत्रित था। दूल्हा और उसके दोस्त ने कलाकार की हैसियत से लोगों के मनोरंजन के लिए यह वीडियो बनाया था। नया कंटेंट और वायरल होने के लिए उन्होंने यह वीडियो बनाया था। वीडियो में जो दूल्हा है उसका नाम अतुल रजक है, वह भागलपुर बरारी के निवासी हैं। वहीं दूल्हे का दोस्त का नाम आलोक यादव है। दोनों ही भगलपुर कला केंद्र के छात्र हैं।

'नये कंटेंट के लिए बनाया वीडियो'

'नये कंटेंट के लिए बनाया वीडियो'

आलोक यादव ( कलाकार छात्र) ने बताया कि यह वीडियो पहले से स्क्रिप्टेड और प्री-प्लान्ड था। सोशल मीडिया पर बिल्कुल हक़ीक़त की शादी की तरह वायरल हो गया। उसने कहा कि हमलोगों ने आर्टिस्ट ग्रुप में कुछ नया करने सोचा। जिसमें कंटेंट बिल्कुल अलग हो और लोग उसे खूब पसंद करें। दोस्त की शादी थी मौक़े पर स्क्रिप्ट तैयार हुई और वीडियो भी बन गया। सोशल मीडिया पर वीडियो इतना ज्यादा वायरल हो रही है, इस बात का यकीन ही नहीं हो रहा है।

ये भी पढ़ें: खतरनाक स्टंट कर 7वीं बार बनाया World Record, जानिए कौन हैं धर्मेंद्र सिंह जिन्हें मिली हैमर हेडमैन की उपाधि

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+