कटिहारः अफगानी नागरिकों के कमरे में मिले कई अहम दस्तावेज, हवाला कारोबार से जुड़े होने की आशंका
कटिहार। बिहार के कटिहार ( Katihar ) जिले से अफगानी नागरिकों ( afghani people ) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने कहा कि यह लोग कई वर्षों से टूरिस्ट और मेडिकल वीजा ( medical visa ) के आधार पर कटिहार नगर थाना क्षेत्र के चौधरी मोहल्ला में मोहम्मद मुनाजिर के घर में किराए के मकान में रह रहे थे।

पुलिस को स्पेशल ब्रांच द्वारा सूचना दिए जाने के बाद छापेमारी कर पांचों को गिरफ्तार कर लिया गया और एक फरार रहने में सफल रहा है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार मोहम्मद दाऊद, कमरान उर्फ राजा खान, फजल मोहम्मद उर्फ समुद खान, मोहम्मद रजा खान, गुलाम मोहम्मद पांचो अफगानिस्तान के मूल निवासी हैं।
लेकिन इन लोगों ने भारत में रहने के दौरान किशनगंज, कोलकाता और दरभंगा जिले से जुड़े हुए नागरिकता प्रमाण पत्र फर्जी तरीके से बना लिया था, जो पूरी तरह से फर्जी है। इसके अलावा इन लोगों के पास से भारत के ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड और बैंक अकाउंट से जुड़े कागजात, 5 लाख रुपए, 15 मोबाइल भी बरामद हुए हैं।
साथ ही लगभग एक करोड़ रुपए के लेनदेन का दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं । सबसे बड़ी बात है इन लोगों के पास से कटिहार चौधरी मोहल्ले का आवास प्रमाण पत्र भी बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक के मानें तो कागजातों को बनाने में मकान मालिक मुनाजिर हुसैन के संलिप्तता की बात भी सामने आई है। इन लोगों के कमरे की तलाशी में कई प्रकार के आपत्तिजनक कागजात से यह तय हो गया है कि वे लोग किसी दूसरे मकसद से कटिहार में रह रहे हैं।
पुलिस और इंटेलिजेंट विभाग पूरे मामले को मनी लॉन्ड्रिंग ( money laundering ) से जोड़कर देख रहा है। हालांकि मामले की गंभीरता को देखते हुए एटीएस और इंटेलिजेंट विभाग द्वारा भी इस पर जांच की बात की जा रही है। जब इन लोगों से नाम व पता पूछा गया तो ये लोग अपना नाम व पता बदल-बदल कर विदेशी भाषा पस्तो, उर्दू, फारसी आदि में बताने लगे। सख्ती से पूछताछ करने पर अपना नाम व पता के बारे में बताया।












Click it and Unblock the Notifications