कटिहारः मां के लिए चुनाव प्रचार कर रहे युवक पर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

कटिहार। बिहार में हो रहे पंचायत चुनाव के दौरान राजनीतिक रंजिश के चलते हत्या और जानलेवा हमले की घटनाएं तेजी से बढ़ गई हैं। ताजा मामला कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र के चांदपुर दियारा की है, जहां अपनी मां के लिए चुनाव प्रचार में गए बेटे को अपराधियों ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मोहन ठाकुर अपनी मां ललिता देवी के लिए चुनाव प्रचार में गए हुए थे। इस दौरान घर के पास ही अपराधियों ने दावा बोल दिया और अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

katihar firing on man during panchayat election campaigning

मोहन ठाकुर को अपना निशाना बनाते हुए अपराधियों ने चार गोली मारी, जिससे वो बुरी तरह से जख्मी हो गए। गंभीर हालत में फिलहाल मोहन टाकुर का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। बता दें कि घायल मोहन ठाकुर का भी अपराधिक इतिहास रहा है। वो हाल ही में जेल से बाहर आया था कि, जिसके बाद मुखिया पद के लिए प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रही मां के लिए चुनाव प्रचार काफी जोर-शोर से कर रहा था। मामले को प्रारंभित जांच में आपसी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

नालंदा में चार लड़कियां डूबीं
वहीं नालंदा जिले के सरमेरा प्रखंड के मीरनगर पंचायत के काजीचक गांव में नदी में डूबने से एक ही परिवार के चार लड़कियों की मौत गई। मृतकों की पहचान सीता कुमारी, सरिता कुमारी, सोनम कुमारी और राकी कुमारी के रूप में हुई है।

तीन लड़कियों की उम्र 13 साल थी जबकि एक लड़की की उम्र 14 साल थी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक चार किशोरियां कपड़ा धोने धनायन नदी में गई थीं। इसी दौरान मिट्टी धंसने से एक लड़की नदी में गिर गई। उसे पानी में डूबता देख अन्य तीन भी उसे बचाने के चक्कर में गहरे पानी में डूब गईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+